दिवाली आज, जलेंगे खुशी के दीप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
त्योहार . सफाई में व्यस्त रहे लोग, दीप व पटाखों की हुई खरीदारी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दीपावली को लेकर लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है. लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, दीया व पटाखों की खरीदारी की. बड़े-बूढ़े व बच्चे त्योहार को लेकर उत्साहित हैं. अररिया : दीपों के त्योहार दीपावली […]
विज्ञापन
त्योहार . सफाई में व्यस्त रहे लोग, दीप व पटाखों की हुई खरीदारी
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दीपावली को लेकर लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है. लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, दीया व पटाखों की खरीदारी की. बड़े-बूढ़े व बच्चे त्योहार को लेकर उत्साहित हैं.
अररिया : दीपों के त्योहार दीपावली को लेकर लोगों का उत्साह शनिवार को अपने चरम पर रहा. एक तरफ जहां त्योहार के लिए जरूरी खरीदारी के लिए दिन भर लोगों का हुजूम स्थानीय बाजार में उमड़ता रहा, तो दूसरी तरफ घरों में भी इसकी तैयारी को लेकर जश्न का माहौल था. एक दूसरे को दीपावली की बधाई देने का सिलसिला भी सुबह से ही आरंभ हो चुका था. तरकीबन सभी घरों में घर व आसपास की सफाई में लोगों की व्यस्तता देखी गयी. लोगों ने दीपावली में अपने घरों को सजाने के लिए बाजारों से आकर्षक दीप, दीयों, रोशनी की लड़ी व पटाखों की जम कर खरीदारी की. ऊंची कीमत भी लोगों के उत्साह के आगे फीकी रही.
एक तरफ छोटे बच्चे जहां फुलझड़ियां, घिरनी, अनार सहित आतिशबाजी के लिहाज से सुरक्षित चीजों की खरीदारी करने के प्रति रूचि ले रहे थे, तो दूसरी तरफ युवा ज्यादा आवाज वाले बम, रॉकेट, आकाशदीप व अन्य चीजों की खरीदारी में दिलचस्पी लेते दिखे. बाजारों में इस पटाखे के कई नये ब्रांड भी बिक्री के लिये उतारे गये थे. इसके बाद भी लोगों ने पुराने व स्थापित ब्रांड के पटाखों की खरीदारी को लेकर खासा सतर्क दिखे. इसके अलावा कैंडिल, दीया व आकाशदीप व लक्ष्मी गणेश संयुक्त प्रतिमा भी बाजारों में खूब बिकी.
खास बातें
दीपावली के दौरान अक्सर हाथ व चेहरा झुलसने का रहता है डर
सदर अस्पताल में आने वाले 70 फीसदी जलने वाले मरीजों में हाथ व चेहरे जले मरीज ही होते हैं
अनार व बम न जलायें, खुद भी रहेंगे सुरक्षित, वातावरण भी प्रदूषित नहीं होगा.
बच्चों को अपने सामने खड़े होकर आतिशबाजी करायें
सिंथेटिक व चुस्त कपड़े न पहनें
जलने पर ठंडा पानी से जख्म को धोयें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










