उत्सव . धनतेरस पर बाजारों में छायी रौनक, खूब हुई खरीदारी
अररिया : सुख, समृद्धि और वैभव के प्रतीक के तौर पर मनाये जाने वाले धनतेरस को लेकर जिले की व्यावसायिक गतिविधियां शुक्रवार को चरम पर रही. अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी सहित जिले के बड़े व्यावसायिक मंडियां और सर्राफा बाजार दिन भर होने वाली बिकवाली से गुलजार रहे. खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की आवाजाही देर […]
अररिया : सुख, समृद्धि और वैभव के प्रतीक के तौर पर मनाये जाने वाले धनतेरस को लेकर जिले की व्यावसायिक गतिविधियां शुक्रवार को चरम पर रही. अररिया, फारबिसगंज, जोगबनी सहित जिले के बड़े व्यावसायिक मंडियां और सर्राफा बाजार दिन भर होने वाली बिकवाली से गुलजार रहे. खरीदारी के लिए बाजार में लोगों की आवाजाही देर शाम तक लगी रही. लोगों ने मौके को खास बनाने के लिए दिल खोल कर खरीदारी की. इस वजह से धनतेरस को लेकर जिले भर में हुई खरीदारी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ डाले. देर शाम तक जिले भर में दस करोड़ से ज्यादा के व्यवसाय का अनुमान लगाया जा रहा है. जिला मुख्यालय ही नहीं कस्बाई क्षेत्र के बाजारों में भी त्योहार की धूम नजर आयी. लोगों ने अपने जरूरत के हिसाब से खरीदारी में कोई कसर नहीं छोड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










