विधायक सरफराज आलम व 19 सहयोगी हुए रिहा

Updated:
विज्ञापन

अररिया : शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला ने पूर्व राज्य मंत्री मंजर आलम द्वारा दायर एक मामले में जोकीहाट के वर्तमान विधायक सरफराज आलम सहित उनके 19 सहयोगियों को रिहा कर दिया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अररिया ने पूर्व राज्य मंत्री मंजर आलम के द्वारा न्यायालय में सुलहनामा दाखिल करने पर विधायक सरफराज […]

विज्ञापन

अररिया : शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला ने पूर्व राज्य मंत्री मंजर आलम द्वारा दायर एक मामले में जोकीहाट के वर्तमान विधायक सरफराज आलम सहित उनके 19 सहयोगियों को रिहा कर दिया. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अररिया ने पूर्व राज्य मंत्री मंजर आलम के द्वारा न्यायालय में सुलहनामा दाखिल करने पर विधायक सरफराज आलम सहित उनके 18 लोगों को रिहा किया. यह आदेश जीआर मुकदमा संख्या 607/04 में पारित किया गया है. बताया जाता है कि 4 मई 2004 की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे चुनाव अभियान से पूर्व राज्य मंत्री मंजर आलम लौट रहे थे इसी क्रम में अररिया गांव के पास अचानक विधायक सरफराज आलम के नेतृत्व में उनके अंगरक्षक सहित 25-30 मोटरसाइकिल पर बैठे उनके सहयोगी घेरकर मारपीट करने लगे तथा नगदी आठ हजार व घड़ी छीन लिया. विधायक सरफराज आलम ने पूर्व राज्य मंत्री मंजर आलम को पटकते हुए उनके सिर पर रिवाल्वर तान दिया था और कहा था कि ले चलो अररिया स्कूल के पास गोली मार देंगे. लेकिन गवाहों के आने पर किसी प्रकार जान बची सकी. इस घटना के बाद मंजर आलम द्वारा जोकीहाट थाना में विधायक सरफराज आलम सहित 20 लोगों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 37/04 दर्ज करवाया गया था. फिलहाल 20 लोगों में एक अभियुक्त सउद की मृत्यु हो चुकी है. शेष 19 रिहा किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन