युवती का शव. ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में 55 वर्षीय महिला हुई लापता
फारबिसगंज : फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जोगबनी से कटिहार जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के क्रम एक 55 वर्षीय महिला आफरीदा खातून पति जैनुल अंसारी के लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. लापता महिला को खोजने के लिए फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से जोगबनी जीआरपी एवं सिविल थाना तक का चक्कर लगा रहे […]
फारबिसगंज : फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर जोगबनी से कटिहार जाने वाली ट्रेन में चढ़ने के क्रम एक 55 वर्षीय महिला आफरीदा खातून पति जैनुल अंसारी के लापता हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. लापता महिला को खोजने के लिए फारबिसगंज रेलवे स्टेशन से जोगबनी जीआरपी एवं सिविल थाना तक का चक्कर लगा रहे नसीम अंसारी पिता जैनुल अंसारी हरिपुर वार्ड संख्या आठ निवासी ने बताया कि उनके पिता बीमार हैं,
जिसे इलाज के लिए कटिहार जाने के लिए सभी लोग फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर आये. पिता व कुछ लोग ट्रेन पर चढ़ गये. मगर मां ट्रेन में चढ़ पाई या कहीं चली गयी पता नहीं चल पाया. ट्रेन एवं स्टेशन सहित सभी जगह खोजा. मगर अब तक उसका पता नहीं चल पाया है. आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि लापता महिला के पुत्र की सूचना पर आरपीएफ अपने स्तर से छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










