हथियार दिखा दुकान में दिनदहाड़े की लूटपाट
फारबिसगंज : बेखौफ अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े शहर के जैन धर्मशाला के समीप अवस्थित प्रसिद्ध दास एंड दास नामक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान में घुस कर 50 हजार रुपये लूट लिये. घटना के संदर्भ में प्रतिष्ठान के मालिक पप्पू दास ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे वे अपने काउंटर पर बैठे थे और […]
फारबिसगंज : बेखौफ अज्ञात सशस्त्र अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े शहर के जैन धर्मशाला के समीप अवस्थित प्रसिद्ध दास एंड दास नामक इलेक्ट्रॉनिक्स प्रतिष्ठान में घुस कर 50 हजार रुपये लूट लिये. घटना के संदर्भ में प्रतिष्ठान के मालिक पप्पू दास ने बताया कि दोपहर लगभग दो बजे वे अपने काउंटर पर बैठे थे और सभी स्टाफ अपने-अपने काम में व्यस्त थे. उसी दौरान अचानक एक लाल रंग की बिना नंबर की नयी अपाची बाइक पर सवार तीन अपराधी आये और पिस्टल तान कर गाली-गलौज करते हुए गल्ला में रखे सभी नकद राशि लूट कर चले गये़ उन्होंने बताया कि अपराधियों ने घटना के दौश्रान दुकान में मौजूद उनके भाई गौतम दास, स्टाफ सुजीत, आनंद व मासूम को भी पिस्टल सटा कर गोली मारने की धमकी देते हुए लूट की घटना को अंजाम दिया. लूट के बाद तीनों अपराधी दक्षिण दिशा की ओर भाग गये़ उन्होंने बताया कि तीनों अपराधियों की उम्र लगभग 25 वर्ष थी, जो चेहरे पर कपड़ा बांधे थे.
सभी आपस में कुछ बातें भी कर रहे थे
थाना से 200 मीटर दूरी पर घटी घटनाबेखौफ बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर घटना को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देने का काम किया है़ अपराधियों द्वारा की गयी लूट की घटना की सारी गतिविधि प्रतिष्ठान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अजित कुमार सिंह, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, नरपतगंज थानाध्यक्ष पीके प्रवीण, अनि सदानंद साह एवं टाइगर मोबाइल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे. डीएसपी ने पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी ली व सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला़ इस बाबत पूछे जाने पर डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि अपराधियों ने प्रतिष्ठान से 15 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है़ उन्होंने कहा कि छापेमारी अभियान जारी है. अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










