ऑनलाइन जमा होगा आवेदन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जानकारी . नगरवासियों की सुविधा के लिए नप ने बनाया नया वेबसाइट अब होल्डिंग व आरटीआइ आवेदन जमा करने के लिए शहरवासियों को भटकना नहीं पड़ेगा. अररिया : नगर परिषद अररिया से संबंधित कार्यों के लिए अब लोगों को नप के कर्मियों की जी हुजूरी नहीं करनी पड़ेगी. नप प्रशासन ने क्षेत्र वासियों की सुविधा […]
विज्ञापन
जानकारी . नगरवासियों की सुविधा के लिए नप ने बनाया नया वेबसाइट
अब होल्डिंग व आरटीआइ आवेदन जमा करने के लिए शहरवासियों को भटकना नहीं पड़ेगा.
अररिया : नगर परिषद अररिया से संबंधित कार्यों के लिए अब लोगों को नप के कर्मियों की जी हुजूरी नहीं करनी पड़ेगी. नप प्रशासन ने क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए गुरुवार से आवेदन लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है. इससे पूर्व लोगों को होल्डिंग, मकान का नक्शा या आरटीआइ के तहत सूचना के लिए आवेदन देना टेढ़ी खीर साबित होता था. अब उन्हें लंबी भागदौड़ या कर्मियों के आर्थिक दोहन का शिकार होना नहीं पड़ेगा. अब इन सारी सुविधाओं के लिए लाभुक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे.
इसके तहत आवेदनकर्ताओं को एक निर्धारित राशि का भुगतान करना होगा.
कहते हैं पदाधिकारी
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने बताया कि कार्य में तेजी लाने के लिए गुरुवार से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि अभी होल्डिंग व आरटीआइ सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किया गया है.
सोमवार से नक्शा, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन लिया जा सकेगा.
ये सेवाएं होंगे ऑनलाइन
नगर परिषद वासी अब होल्डिंग, नक्शा स्वीकृति कराने व आरटीआइ के लिए आवेदन कहीं से भी ऑनलाइन आवेदन डाल सकते हैं. जानकारी अनुसार गुरुवार से नगर परिषद ऑन लाइन सुविधा देने वाला बिहार का 42 वां नगर निकाय हो गया है. जहां ऑनलाइन सुविधा शुरू की गयी है. इस प्रक्रिया के लागू होने के साथ ही लोग जहां एक निर्धारित अवधि के अंदर बिना किसी भागदौड़ के कार्य निष्पादन की सुविधा प्राप्त कर पायेंगे वहीं इसके लिए उन्हें आर्थिक दोहन का भी शिकार नहीं होना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










