डायरिया से एक की मौत, दर्जनों पीड़ित
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डायरिया पीड़ितों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज अररिया आरएस : इन दिनों जिले में डायरिया ने अपना पांव पसार रहा है. इससे दर्जनों लोग ग्रसित हुए हैं, जबकि डायरिया से एक की मौत की भी सूचना मिली है. मौत की सूचना सदर अस्पताल में दर्जनों डायरिया पीड़ित ने दी है. डायरिया से […]
विज्ञापन
डायरिया पीड़ितों का सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज
अररिया आरएस : इन दिनों जिले में डायरिया ने अपना पांव पसार रहा है. इससे दर्जनों लोग ग्रसित हुए हैं, जबकि डायरिया से एक की मौत की भी सूचना मिली है. मौत की सूचना सदर अस्पताल में दर्जनों डायरिया पीड़ित ने दी है. डायरिया से दर्जनों लोग सदर अस्पताल में इलाजरत हैं. सदर अस्पताल में डायरिया पीड़ित बीवी सलमा, बीवी आजरा, मो अख्खन, बीवी सउदा बैरगाछी ओपी क्षेत्र के फटकन टोला निवासी ने बताया कि इस गांव में दर्जनों से अधिक लोग अाक्रांत हैं.
बुधवार को मो तौहिद का 12 वर्षीय पुत्र मो साजिद की मौत गांव में ही इलाज के दौरान हो गयी. पीड़ित ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को देने की बात कही. वहीं सदर अस्पताल में डायरिया से अररिया निवासी विमला देवी, बांसबाड़ी निवासी मो नदीम, बैरगाछी निवासी सकिना, मझेली निवासी बीवी रूही, गैयारी निवासी बीवी तब्बसुम, सोनापुर निवासी राजकुमारी, बासबाड़ी निवासी नुरसदी, कमदाहा निवासी नाफिज, कुसियागांव निवासी बीवी जेनवी, सरीफ नगर निवासी मुस्कान समेत दर्जनों डायरिया से पीड़ित हैं. सभी का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. चिकित्सकों के मुताबिक सभी लोगों की हालत खतरे से बाहर है. अस्पताल प्रबंधक नाजिश अहमद नियाज ने बताया कि सदर अस्पातल में डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में पर्याप्त दवा है.
इस मामले में सीएस डॉ नवल किशोर ओझा ने कहा कि डायरिया को लेकर कुछ लोगों ने शिकायत की है. इसलिए चिकित्सकों को निर्देश दिया गया है कि वे डायरिया प्रभावित गांव का दौरा करें और समुचित इलाज करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










