जोगबनी में 789 बोतल शराब बरामद
जोगबनी : रविवार की शाम जोगबनी एसएसबी द्वारा भारत नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 170/2 के चाणक्या चौक के पास चलाये गये तलाशी अभियान में एक महिला के पास 24 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. इस आशय की जानकारी देते हुए जोगबनी कैंप प्रभारी एमके सिंह ने बताया की लगातार सूचना मिल रही थी […]
जोगबनी : रविवार की शाम जोगबनी एसएसबी द्वारा भारत नेपाल सीमा के बॉर्डर पिलर संख्या 170/2 के चाणक्या चौक के पास चलाये गये तलाशी अभियान में एक महिला के पास 24 बोतल नेपाली शराब बरामद किया. इस आशय की जानकारी देते हुए जोगबनी कैंप प्रभारी एमके सिंह ने बताया की लगातार सूचना मिल रही थी कि मटीहरुआ के रास्ते धर्मशाला रोड होते हुए नेपाली शराब की लगातार तस्करी की जा रही है.
एसएसबी को इस धंधे में किसी महिला के शामिल होने की सूचना थी. सूचना पर कार्रवाई करते हुए चाणक्या चौक के पास महिला व पुरुष जवानों को सघन जांच अभियान में लगाया गया. जांच के दौरान देर शाम धर्मशाला रोड निवासी आमना खातून को चौबीस बोतल नेपाली शराब के साथ एसएसबी ने धर दबोचा.
गिरफ्तार महिला को जब्ती सूची बना कर जोगबनी थाना को सौंप देने की जानकारी कैंप प्रभारी ने दी. इधर दूसरी तरफ एसएसबी कुशमाहा ने रविवार की रात पेट्रोलिंग के दौरान लावारिस हालात में 765 बोतल नेपाली शराब बरामद करने में सफलता पायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










