दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

Updated:
विज्ञापन

महादेव चौक के एक होटल में की गयी छापेमारी अररिया : चौदह साल से कम उम्र के बच्चों से काम लेने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए श्रम विभाग ने शनिवार को शहर के विभिन्न निजी प्रतिष्ठनों में छापामारी की. श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन के संयुक्त धावा दल द्वारा की गयी इस छापामारी में […]

विज्ञापन

महादेव चौक के एक होटल में की गयी छापेमारी

अररिया : चौदह साल से कम उम्र के बच्चों से काम लेने वालों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए श्रम विभाग ने शनिवार को शहर के विभिन्न निजी प्रतिष्ठनों में छापामारी की. श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन के संयुक्त धावा दल द्वारा की गयी इस छापामारी में शहर के महादेव चौक के समीप संचालित एक होटल से दो बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया. विमुक्त कराये गये बाल श्रमिकों में रानीगंज बसेटी के प्रमोद कुमार पिता रामस्वरूप ऋषिदेव व बसेटी के ही दिलखुश कुमार पिता प्रभु कुमार शामिल हैं.
धावा दल का नेतृत्व कर रहे श्रम अधीक्षक जावेद रहमत ने कहा कि धावा दल ने शहर के कई व्यवसायिक प्रतिष्ठान होटल व गैराज में छापामारी की है. श्रम अधीक्षक के मुताबिक बाल श्रम को रोकने के लिये विभाग की ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि बाल श्रम नियोक्ता के खिलाफ विभागीय नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी.
साथ ही बच्चों के पुनर्वास के लिये दी जाने वाली सरकारी मदद विमुक्त बच्चों को उपलब्ध कराया जायेगा. धावा दल में श्रम प्रर्वतक नुनू लाल चौधरी, श्रम प्रवर्तक जोकीहाट विष्णु प्रसाद, चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक धर्मवीर डियू व अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन