भूविवाद को लेकर तलवार से प्रहार कर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन

अररिया : पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर रविवार की शाम सिमराहा थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव के मंगलवारी पुल के समीप नामजदों ने एक व्यक्ति पर तलवार से प्रहार कर जान लेवा हमला कर दिया़ जख्मी व्यक्ति श्याम देव मंडल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़ सोमवार को नगर […]

विज्ञापन

अररिया : पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर रविवार की शाम सिमराहा थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव के मंगलवारी पुल के समीप नामजदों ने एक व्यक्ति पर तलवार से प्रहार कर जान लेवा हमला कर दिया़ जख्मी व्यक्ति श्याम देव मंडल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है़

सोमवार को नगर थाना पुलिस ने उसका फर्द बयान लेकर सिमराहा थाना क्षेत्र भेज दिया़ पीड़ित ने कहा कि नामजद बुचा नंद मंडल, रविंद्र मंडल, देविन मंडल, रूपेश मडंल व अज्ञात अन्य ने रविवार की शाम मगंलीवारी पुल के पास घेर कर मारपीट की. तलवार से प्रहार कर जख्मी कर दिया़ साइकिल में रखा सामान लूट लिया़ शोर मचाने पर आस-पास के लोग आये. घर पर सूचना दी, तब जख्मी हालत में सदर अस्पताल लाया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन