जल्द स्थापित होगा सीएलसी सेंटर

Updated:
विज्ञापन

सीएलसी सेंटर. नगर विकास विभाग आवंटित करेगा दस लाख की राशि नगर परिषद अररिया अपने नगरवासियों की सुविधाओं के लिए जल्द ही सिटी लाइवहुड सेंटर खोलने जा रहा है. एनयुएलएम के तहत खुलने जा रहे सीएलसी के लिए निर्धारित स्थान का चयन भी कर लिया गया है. प्रथम किस्त के रूप में नगर परिषद को […]

विज्ञापन

सीएलसी सेंटर. नगर विकास विभाग आवंटित करेगा दस लाख की राशि

नगर परिषद अररिया अपने नगरवासियों की सुविधाओं के लिए जल्द ही सिटी लाइवहुड सेंटर खोलने जा रहा है. एनयुएलएम के तहत खुलने जा रहे सीएलसी के लिए निर्धारित स्थान का चयन भी कर लिया गया है.
प्रथम किस्त के रूप में नगर परिषद को नगर विकास विभाग ने भेजा तीन लाख रुपये
सर्विस प्रोवाइडर को भी ग्राहकों की तलाश के लिए नहीं करनी होगी भाग दौड़
अररिया : सीएलसी सेंटर के माध्यम से शहरवासियों को नगर परिषद के द्वारा सभी प्रकार के सुविधा या सर्विस को उनके घर तक पहुंचाया जायेगा. नगर क्षेत्र के लोगों की हर जरुरतों को पूरा करने के लिए एक निर्धारित शुल्क पर सर्विस प्रोवाइडर किया जायेगा.
सिटी लाइवहुड सेंटर में करा सकते हैं निबंधन : नगर परिषद में शहर के अंदर जितने भी सर्विस प्रोवाइडर होंगे वे अपना निबंधन एक सौ रुपये के न्यूनतम शुल्क पर सीएलसी सेंटर में करा सकते हैं.
इसमें मैकेनिक, प्लंबर, पेंटर, नाई, मजदूर, हलवाई, कंपाउंडर, चिकित्सक, टीचर, राशन दुकानदार से लेकर सभी प्रकार के सर्विस प्रोवाइडर अपना निबंधन करा कर सीएलसी सेंटर से जुड़ सकते हैं. नगर परिषद के सीएलसी सेंटर में फोन कर नगरवासी अपने जरूरत के हिसाब से सर्विस प्रोवाइडर की मांग करेंगे. सर्विस प्रोवाइडर की मांग को पूरा करने की जिम्मेवारी सीएलसी सेंटर की होगी जहां उनकी मजदूरी भी तय होगी. इससे नगर वासियों को जहां ससमय अपने जरूरत के सर्विस प्रोवाइडर के लिए इधर-उधर भटकने की जरुरत नहीं होगी. वहीं सर्विस प्रोवाइडरों के लिए भी आसानी से ग्राहक उपलब्ध होंगे.
पांच माह पूर्व ही भेजा गया था प्रस्ताव
पांच माह पूर्व ही नगर विकास विभाग के द्वारा पत्र के द्वारा सीएलसी सेंटर खोले जाने के लिए नगर परिषद अररिया से जमीन सहित अन्य मापदंड की मांग की गयी थी. हालांकि नगर परिषद के पास अपनी भूमि नहीं थी. चूंकी योजना अच्छी थी तो नप बोर्ड के द्वारा नगर परिषद कार्यालय के नीचे स्थित भवन में सीएलसी सेंटर खोलने की इजाजत दी गयी. अब सिएलसी सेंटर को आवंटित राशि से सुसज्जित किया जाना बांकी है. जानकारी अनुसार सीएलसी सेंटर खोलने को ले विभाग द्वारा तय दस लाख रुपये में से पहले किस्त के तोर पर तीन लाख रुपये की राशि नगर परिषद को भेज दी गयी है.
कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी
सीएलसी सेंटर के बारे में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी भवेश कुमार ने बताया कि बिहार के 140 नगर निकायों में सिटी लाइवलीहुड के लिए 10 नगर निकाय को नगर विकास विभाग ने चुना है उसमें अररिया भी शामिल है. सीएलसी सेंटर में शहर के सर्विस प्रोवाइडर अपना निबंधन करायेंगे. सीएलसी सेंटर ग्राहकों व सर्विस प्रोवाइडरों के बीच समन्वय स्थापित करने का काम करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन