कालाजार की दवा के छिड़काव का विरोध

Updated:
विज्ञापन

वार्ड संख्या 10 में किया था विरोध डीएम के समझाने पर मानी महिला अररिया : नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में व जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा के समझाने बुझाने पर रविवार को शहर के वार्ड संख्या दस में कालाजार उन्मूलन को ले सिंथेटिक पारासाइट दवा का छिड़काव का काम शुरू हो पाया़ मिली जानकारी के […]

विज्ञापन

वार्ड संख्या 10 में किया था विरोध

डीएम के समझाने पर मानी महिला
अररिया : नगर थाना पुलिस की मौजूदगी में व जिला पदाधिकारी हिमांशु शर्मा के समझाने बुझाने पर रविवार को शहर के वार्ड संख्या दस में कालाजार उन्मूलन को ले सिंथेटिक पारासाइट दवा का छिड़काव का काम शुरू हो पाया़ मिली जानकारी के अनुसार कालाजार उन्मूलन को ले कर्मी वार्ड संख्या 10 में पहुंचे थे.
इसी क्रम में दिनेश यादव की पत्नी ने कर्मियों को घर के अंदर दवा के छिड़काव करने से मना कर दिया. हालांकि इसी क्रम में दवा छिड़काव का निरीक्षण करने संयोग से जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा व एसडीओ संजय कुमार भी वहां पहुंचे. उनके सामने भी महिला ने दवा छिड़कने का विरोध किया. अंत में डीएम द्वारा समझाये जाने के बाद वह दवा छिड़कने के लिए तैयार हुई. हालांकि महिला द्वारा विरोध किये जाने की सूचना पर नगर थाना पुलिस, महिला पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी. इस बाबत डीपीएम रेहान असरफ ने बातया कि कालाजार उन्मूलन के लिये 16 अगस्त से छिड़काव पखवारा शुरू हुआ है़ यह जिला कालाजार को लेकर संवेदनशील माना जाता है़
जिला पदाधिकारी इस अभियान को ले काफी गंभीर हैं. उन्होंने कहा कि कालाजार के दवा के छिड़काव से कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है. शायद भ्रम वश महिला ने विरोध जताया. डीएम के समझाने के बाद छिड़काव का काम शुरू हुआ़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन