यूबीजीबी के एजेंट से 60 हजार की लूट
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटे रुपये घटना के बाद शहर हुई सुनसान, पहुंचे पुलिस पदाधिकारी सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों की निशानदेही का किया जा रहा है प्रयास पिस्टल से अपराधियों ने किया फायर करने का प्रयास, प्रयास हुआ विफल, घटनास्थल पर पुलिस को मिला जिंदा कारतूस फारबिसगंज : शहर के अति […]
विज्ञापन
हथियार के बल पर अपराधियों ने लूटे रुपये
घटना के बाद शहर हुई सुनसान, पहुंचे पुलिस पदाधिकारी
सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर अपराधियों की निशानदेही का किया जा रहा है प्रयास
पिस्टल से अपराधियों ने किया फायर करने का प्रयास, प्रयास हुआ विफल, घटनास्थल पर पुलिस को मिला जिंदा कारतूस
फारबिसगंज : शहर के अति व्यस्ततम सड़क सदर रोड स्थित एक कपड़ा व्यवसायी के दुकान में मंगलवार की शाम कलेक्शन कर रहे फारबिसगंज यूबीजीबी बैंक के एजेंट से छह अपराधियों ने हथियार के बल पर 60 हजार रुपये लूट लिया. इस दौरान अपराधियों ने एजेंट को हथियार के बट से मार कर घायल कर दिया.
जानकारी अनुसार प्रतिदिन की तरह कलेक्शन कार्य में निकले विनोद कुमार देव पिता स्वर्गीय मधुसूदन लाल दास बंगाली टोला वार्ड संख्या 24, जब कलेक्शन करने सदर रोड स्थित कपड़ा व्यवसायी नंद किशोर गुप्ता की दुकान पर पहुंचे, तो बाइक सवार हथियार से लैस छह अपराधी उनकी दुकान पर पहुंचे. दो हथियार बंद अपराधी दुकान के बाहर निगहबानी में लगे रहे, जबकि चार अपराधी दुकान के अंदर पहुंचे.
चारों अपराधियों ने हथियार दिखा कर विनोद के पास से थैला छीन लिया. थैले में पचास हजार रुपये होने की बात एजेंट द्वारा बतायी गयी. साथ ही अपराधियों ने एजेंट के पॉकेट में रखे दस हजार रुपये व उसका मोबाइल भी जबरन निकाल लिया. अपराधियों ने छीना-झपटी करते हुए एजेंट का कपड़ा भी बुरी प्रकार से फाड़ दिया. एजेंट के द्वारा विरोध किये जाने पर उसकी पिटाई पिस्टल की बट से करते हुए एजेंट को जख्मी कर दिया. अपराधियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से पिस्टल से फायर करने की कोशिश की. इस दौरान पिस्टल लॉक करने के क्रम में एक जिंदा कारतूस जमीन पर गिर गया. अपराधी अपने सभी साथियों के साथ पश्चिम दिशा की तरफ भाग निकले. घटना की सूचना पाते ही शहर की सभी दुकानें बंद हो गयी.
कहते हैं थानाध्यक्ष
थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने बताया कि अपराधियों की निशानदेही के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है, जबकि अपराधियों की नाकाबंदी के लिए चारों तरफ पुलिस को सूचना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










