नवम में छात्रों की तुलना में छात्राओं का नामांकन ज्यादा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
साइकिल योजना बालिकाओं को पढ़ने के लिए किया प्रेरित जिले में छात्र 13721 व छात्राएं 16830 है वर्ग नवम में नामांकित अररिया : मुख्यमंत्री बालक/ बालिका साइकिल योजना बालिकाओं को स्कूल में पढ़ने के लिए प्रेरित किया है़. वर्ग नवम में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या में छात्र की तुलना में छात्राओं की संख्या काफी अधिक […]
विज्ञापन
साइकिल योजना बालिकाओं को पढ़ने के लिए किया प्रेरित
जिले में छात्र 13721 व छात्राएं 16830 है वर्ग नवम में नामांकित
अररिया : मुख्यमंत्री बालक/ बालिका साइकिल योजना बालिकाओं को स्कूल में पढ़ने के लिए प्रेरित किया है़. वर्ग नवम में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या में छात्र की तुलना में छात्राओं की संख्या काफी अधिक है़. जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक जिले के विभिन्न स्कूलों में वर्ग नवम में नामांकित छात्र-छात्राओं में जहां छात्रों की संख्या 13721 है, वहीं छात्राओं की संख्या 16830 है.
सामान्य जाति के छात्र-छात्राओं में सबसे ज्यादा अंतर है़. सामान्य कोटि के छात्र 11854 नामांकित हैं, तो सामान्य कोटि के छात्राओं का नामांकन 14996 है़ं. एससी / एसटी कोटि में यह अंतर मामूली है. एससी / एसटी कोटि के छात्र 1867 तथा छात्रा 1834 नामांकित है़ं. जिले के 155 विभिन्न स्तर के उच्च विद्यालय में कुल 30551 छात्र-छात्राएं वर्ष 2016 में नवम में नामांकित हुए है़ं. डीइओ डा फैयाजुर्रहमान ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्य मंत्री साइकिल योजना काफी सफल है़. बालिकाओं को पढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए यह योजना चालू किया गया़. योजना से बालिकाओं में स्कूल आने की रफ्तार बढ़ी है.
बालकों के नामांकन कम होने पर उन्होंने बताया कि इसके कई कारण है़ं. अभिभावक जहां अपने पुत्र को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं. वहीं पुत्री को आज भी बाहर नहीं भेज कर स्थानीय सरकारी विद्यालय में पढाते हैं. इसी कारण छात्रों की तुलना में छात्राओं का नामांकन सरकारी विद्यालय में ज्यादा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










