आंकड़ों में 3208 शराबी, नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे मात्र 75

Updated:
विज्ञापन

अररिया : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में आदतन शराबी की पहचान के लिये कराये गये सर्वे में कुल 3208 शराबी की पहचान हो पायी है. इसमें कुल 35 महिला शराबी भी शामिल हैं. हालांकि राज्य में शराब बंदी के लगभग ढाई माह हो चुके हैं. ढाई माह पूरा होने के बाद तक जिले में […]

विज्ञापन

अररिया : स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में आदतन शराबी की पहचान के लिये कराये गये सर्वे में कुल 3208 शराबी की पहचान हो पायी है. इसमें कुल 35 महिला शराबी भी शामिल हैं. हालांकि राज्य में शराब बंदी के लगभग ढाई माह हो चुके हैं. ढाई माह पूरा होने के बाद तक जिले में कुल 3208 शराबी में से मात्र 75 शराबी ही नशा मुक्ति केंद्र में इलाज कराने के लिये स्वेच्छा से पहुंचे हैं. स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में आदतन शराबी के इलाज के लिये प्रेरित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गयी है.

ऐसे में सवाल यह उठता है कि मात्र 75 शराबी ही नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे तो और कहां गये. क्या उन्हें अभी भी शराब मिल रही है. जबकि नशा मुक्ति केंद्र में आदतन शराबी के लिये हर संभव ख्याल रखा गया है. नशा मुक्ति केंद्र में कुल 20 बेड लगाये गये है. इसमें दस बेड पुरुष व दस बेड महिला आदतन शराबी के लिये लगाया गया है. हालांकि जिले में अब तक एक भी महिला आदतन शराबी इलाज के लिये नहीं पहुंची है.

परिवार के साथ इलाज के लिये पहुंच रहे हैं आदतन शराबी: जिले में कुल 3208 शराबी में 75 आदतन शराबी इलाज करने के लिये सदर अस्पताल परिसर में बने नशा मुक्ति केंद्र स्वेच्छा से पहुंचे हैं. इसमें खास बात यह है कि नशा मुक्ति केंद्र में इलाज के लिये आदतन शराबी के परिवार के द्वारा किये गये प्रेरित के बाद ही शराबी पहुंचे हैं. नशा मुक्ति केंद्र में चिकित्सकों द्वारा सलाह के बाद आदतन शराबी का इलाज किया जा रहा है.
आठ शराबियों को किया गया है हायर सेंटर रेफर : नशा मुक्ति केंद्र के चिकित्सक डॉ देव नारायण प्रसाद साह ने बताया कि कुल 75 आदतन शराबी में उचित सलाह के बाद इलाज किया जा रहा है. इसमें कुल आठ शराबी की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है. बाकी सभी आदतन शराबी का नशा मुक्ति केंद्र द्रारा इलाज किया जा रहा है. इसमें कोई भी ऐसा शराबी नहीं है जिसे नशा मुक्ति केंद्र में भरती किया जाये. सभी शराबी यहा पर लगातार इलाज कराने के लिये पहुंच रहे है. सभी को यहा से मुफ्त में दवा दिया जा रहा है.
नशा मुक्ति केंद्र में अब सन्नाटा, कर्मी ले रहे हैं एसी व टीवी का आनंद : नशा मुक्ति केंद्र में आदतन शराबी के इलाज के लिये भरती मरीजों के लिये हर संभव ख्याल राज्य सरकार ने रखा है. लेकिन नशा मुक्ति केंद्र में एक भी आदतन शराबी भरती नहीं रहने के कारण केंद्र में पदस्थापित कर्मी एसी व टीवी का आनंद ले रहे हैं. इतना ही नहीं उमस भरी गरमी के कारण इन दिनों नशा मुक्ति केंद्र कर्मियों के लिये वरदान साबित हो रहा है.
फिलहाल नशा मुक्ति केंद्र में है सन्नाटा
जिले में आदतन शराबी के इलाज के लिये प्रखंड स्तर पर भी काम किया जा रहा है. जल्द ही जिले को नशा मुक्त बना लिया जायेगा. हालांकि अब तक जिले में 3208 आदतन शराबी की पहचान हो पायी है. इसमें अब तक केवल 75 शराबी इलाज के लिये स्वेच्छा से पहुंचे हैं. कुल फॉलोअप मिला कर 114 मरीजों का इलाज किया जा चुका है.
डॉ विनोद शंकर प्रसाद, नोडल पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन