नगर थाना पुलिस ने की कार्रवाई चार लोगों को किया गया नामजद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की मौत, किया हंगामा अररिया : नगर परिषद के वार्ड संख्या एक रहिकपुर में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया. जब पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में मृत देवाशीष पासवान (25 वर्ष) का शव घर पहुंचा. जानकारी अनुसार देवाशीष पासवान पिता चिरंगी पासवान पूर्णिया से दूध लाने का काम करता था. […]
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की मौत, किया हंगामा
अररिया : नगर परिषद के वार्ड संख्या एक रहिकपुर में गुरुवार को उस समय हंगामा हो गया. जब पूर्णिया में सड़क दुर्घटना में मृत देवाशीष पासवान (25 वर्ष) का शव घर पहुंचा. जानकारी अनुसार देवाशीष पासवान पिता चिरंगी पासवान पूर्णिया से दूध लाने का काम करता था. मंगलवार को दूध लदा ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गया. गंभीर रूप से जख्मी देवाशीष को सदर अस्पताल पूर्णिया में भरती कराया गया. जहां बुधवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
गुरुवार को जब उसका शव घर पहुंचा तो परिजन एक व्यक्ति पर आक्रोशित हो उठे. आक्रोश का वजह यह कि देवाशीष ने महाजन से 80 हजार रुपये लिया था. बदले में ऑटो का कागज, जमीन का कागज दे रखा था. बतौर महाजन वह देवाशीष से पैसा मांगता था. परिजनों का कहना था कि देवाशीष उसी तकादा के तनाव से दुर्घटना का शिकार बन गया. सूचना पर पहुंचे अररिया आरएस ओपी अध्यक्ष प्रभाकर भारती ने दोनों पक्षों को शांत कराया.
देवाशीष का शव पहुंचते ही भड़के परिजन
कथित महाजन के तकादा के टेंशन से हुई मौत को बता रहा था कारण
अररिया पुलिस की पहल से मामला हुआ शांत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










