पदाधिकारी करते रहे इंतजार नहीं आये प्रधान सचिव

Updated:
विज्ञापन

अररिया आरएस : प्रधान सचिव के आगमन की सूचना पर अररिया सदर अस्पताल में रविवार की सुबह से स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी डटे रहे. सदर अस्पताल में प्रधान सचिव के आगमन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी पटना से लेते रहे. हालांकि बाद में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली कि अब प्रधान सचिव का रूट […]

विज्ञापन

अररिया आरएस : प्रधान सचिव के आगमन की सूचना पर अररिया सदर अस्पताल में रविवार की सुबह से स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी डटे रहे. सदर अस्पताल में प्रधान सचिव के आगमन की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी पटना से लेते रहे. हालांकि बाद में स्वास्थ्य विभाग को जानकारी मिली कि अब प्रधान सचिव का रूट बदल दिया गया है.

इसके बाद पदाधिकारी निश्चिंत हुए. स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी अनुसार सदर अस्पताल अररिया में प्रधान सचिव की आगमन की सूचना पर कई दिन पूर्व से सदर अस्पताल में मरम्मती का कार्य चल रहा था. हालांकि अंतिम समय में सूचना मिली की वे नहीं आ रहे हैं. इस मामले में सीएस डॉ नवल किशोर ओझा ने बताया कि प्रधान सचिव के आगमन की जानकारी चिठ्ठी के माध्यम से नहीं मिली थी. पूर्णिया में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है.

सीएस ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण: अररिया आरएस. सदर अस्पताल में प्रधान सचिव के आगमन की सूचना पर सीएस ने रविवार को अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान अस्पताल में चल रहे मरम्मती के कार्य की जानकारी ली. साथ ही भरती मरीजों से मिले और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों के साथ किसी तरह की लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. एसीएमओ डॉ आरएन सिंह ने बताया कि यह निरीक्षण रूटीन के तहत किया गया. मौके पर डीपीएम रेहान अशरफ, डॉ विनोद शंकर प्रसाद, डीएस डॉ जयनारायण प्रसाद सहित दर्जन स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन