भाई ने चाकू मार कर की भाई की हत्या

Updated:
विज्ञापन

अररिया : सिमराहा थाना क्षेत्र के बोकड़ा गांव में गुरुवार की शाम एक भाई ने सगे भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी. बोकड़ा गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी अख्तर हुसैन मवेशी लेकर चंदरदेयी हाट आया था. मवेशी नहीं बिका तो वह मवेशी लेकर अपने घर लौटा. इसी दौरान भाई मोबिन के साथ […]

विज्ञापन

अररिया : सिमराहा थाना क्षेत्र के बोकड़ा गांव में गुरुवार की शाम एक भाई ने सगे भाई की चाकू मार कर हत्या कर दी. बोकड़ा गांव के वार्ड संख्या तीन निवासी अख्तर हुसैन मवेशी लेकर चंदरदेयी हाट आया था. मवेशी नहीं बिका तो वह मवेशी लेकर अपने घर लौटा. इसी दौरान भाई मोबिन के साथ उसकी कहा-सुनी हो गयी. कहा-सुनी के दौरान उसने आक्रोशित होकर अपने भाई अख्तर पर चाकू से वार कर दिया.

चाकू उसके सीने में लगी. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गांव के कुछ लोगों ने इसे चुनावी रंजिश का परिणाम भी बताया. बीते पंचायत चुनाव में दोनों भाई अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थक बताये जा रहे थे. मामले की जानकारी सिमराहा थाना पुलिस को दे दी गयी है.

सिमराहा के बोकड़ा गांव की घटना
चंदरदेयी हाट से लौटने के दौरान भाई मोबिन ने अख्तर पर किया चाकू से प्रहार
परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन