ब्रेथ एनलाइजर से जांच में 11 पियक्कड़ धराये, जेल
अररिया : उत्पाद विभाग ने पियक्कड़ों के विरुद्ध मंगलवार की देर शाम सघन जांच अभियान चलाया. ब्रेथ एनलाइजर से की गयी जांच में 11 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जानकारी अनुसार यह जांच अभियान भद्रेश्वर नहर चौक पर किया गया. गिरफ्तार सूरज कुमार दास, नरेश दास, मुरमुर दास, बिदुर दास, […]
अररिया : उत्पाद विभाग ने पियक्कड़ों के विरुद्ध मंगलवार की देर शाम सघन जांच अभियान चलाया. ब्रेथ एनलाइजर से की गयी जांच में 11 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया. जानकारी अनुसार यह जांच अभियान भद्रेश्वर नहर चौक पर किया गया. गिरफ्तार सूरज कुमार दास, नरेश दास, मुरमुर दास,
बिदुर दास, राजेंद्र ठाकुर, मनोज साह, आनंद कुमार साह, राज कुमार भदोही, दुखा पोद्दार, मनोज दास व आलम अंसारी को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अवर निरीक्षक उत्पाद रंजीत कुमार ने बताया कि जांच अभियान में पुअनि उत्पाद इंद्रजीत शर्मा, सअनि उत्पाद विष्णु देव यादव, सिपाही बौअन मांझी, इंद्रजीत कुमार, सैप व होमगार्ड जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










