महुआ शराब बनाने के आरोप में एक गिरफ्तार
सिमराहा : अवैध महुआ दारू बनाने और बेचने के आरोप में सिमराहा थाना पुलिस ने हिंगना औराही निवासी बिलटन ऋषिदेव को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी मुताबिक वह अपने घर में ही महुआ शराब बनाने और बेचने का काम करता था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी. इस […]
सिमराहा : अवैध महुआ दारू बनाने और बेचने के आरोप में सिमराहा थाना पुलिस ने हिंगना औराही निवासी बिलटन ऋषिदेव को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जानकारी मुताबिक वह अपने घर में ही महुआ शराब बनाने और बेचने का काम करता था. पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली थी.
इस पर सिमराहा थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में अनि दिनेश कुमार यादव, सअनि विनोद कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस जवानों ने आरोपी के घर पर छापामारी की. इस दौरान औराही पश्चिम पंचायत के औराही हिंगना स्थित बिलटन ऋषिदेव के घर से गैलन में रखा महुआ शराब और कई किलो महुआ का जावा बरामद किया गया. मामले में एएसआइ विनोद कुमार सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










