सड़क हादसा में दर्जन भर घायल, तीन रेफर

Updated:
विज्ञापन

एनएच 57 पर गैयारी के समीप ऑटो पलटा अररिया आरएस : एनएच 57 पर गैयारी ओवरब्रिज के समीप पूर्णिया से अररिया आ रही एक ऑटो मंगलवार की रात अनियंत्रित हो कर पलट गयी. इससे ऑटो पर सवार लगभग एक दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया […]

विज्ञापन

एनएच 57 पर गैयारी के समीप ऑटो पलटा

अररिया आरएस : एनएच 57 पर गैयारी ओवरब्रिज के समीप पूर्णिया से अररिया आ रही एक ऑटो मंगलवार की रात अनियंत्रित हो कर पलट गयी. इससे ऑटो पर सवार लगभग एक दर्जन सवारी गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी घायलों को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की स्थिति गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. मिली जानकारी अनुसार ऑटो पूर्णिया से अररिया आ रही थी. इसी दौरान गैयारी के समीप हादसा हो गया. ऑटो पर सवार ओम नगर निवासी तीरूपारी, नेजुदार, विणा देवी,
सिकटी निवासी आयूष कुमार, रेखा देवी, जोकीहाट निवासी सिकेंद्र यादव आदि घायल हो गये. वहीं एक अन्य सड़क हादसे में बैरगाछी निवासी बीवी खुरेशा, चित्रगुप्त नगर निवासी रक्षा तिवारी, गुरमी निवासी विनोद सिंह घायल हो गये. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीरूपारी, रेखा देवी व सिकंदर यादव की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया. बाकी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन