अंधविश्वास से नहीं निकल पा रहा है समाज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डायन एक्ट के तहत महिला थाना में दर्ज हैं तीन मामले अररिया : आधुनिकता के इस दौर में भी हमारा समाज अंधविश्वास के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहा है. आज भी लोग तंत्र-मंत्र की बातों पर यकीन कर किसी महिला को डायन बता कर उसे अवसाद में जीने को विवश कर रहे हैं. […]
विज्ञापन
डायन एक्ट के तहत महिला थाना में दर्ज हैं तीन मामले
अररिया : आधुनिकता के इस दौर में भी हमारा समाज अंधविश्वास के दायरे से बाहर नहीं निकल पा रहा है. आज भी लोग तंत्र-मंत्र की बातों पर यकीन कर किसी महिला को डायन बता कर उसे अवसाद में जीने को विवश कर रहे हैं. ऐसे आरोपों के तले पीड़ित ताउम्र घुट-घुट कर जीने को लाचार होती हैं. डायन बता कर किसी महिला को प्रताड़ित करने के न्यायालय में दर्ज मामलों को अगर छोड़ भी दिया जाये, तो वर्ष 2016 में ही अब तक स्थानीय महिला थाना में डायन एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज किये जा चुके हैं. महिला थाना में दर्ज कांड संख्या 21/16 बीते 14 अप्रैल को दर्ज कराया गया था.
दूसरा मामला भरगामा थाना क्षेत्र के सिरसिया वार्ड संख्या नौ की एक महिला ने बीते 11रह मई को दर्ज करायी थी. तीसरा मामला फारबिसगंज के सूखी वार्ड संख्या दो का है, जो मंगलवार को दर्ज कराया गया है. उक्त तीनों ही मामलों में पीड़ित महिलाओं का दर्द एक जैसा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










