व्यवसाय के नाम पर चार करोड़ की ठगी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अपनी शिकायत ले नगर थाना पहुंचे ठगी के शिकार लोग. अररिया : शहर में व्यवसाय के नाम पर लोगों से चार करोड़ रुपये की ठगी कर ली गयी. मामले में पुलिस ने अवैध नेटवर्क का खुलासा करते हुए सरगना मो सरफराज को हिरासत में लिया है. उसने अधिकांश मौलवी व मुदर्रिस को अपना शिकार बनाया […]
विज्ञापन
अपनी शिकायत ले नगर थाना पहुंचे ठगी के शिकार लोग.
अररिया : शहर में व्यवसाय के नाम पर लोगों से चार करोड़ रुपये की ठगी कर ली गयी. मामले में पुलिस ने अवैध नेटवर्क का खुलासा करते हुए सरगना मो सरफराज को हिरासत में लिया है. उसने अधिकांश मौलवी व मुदर्रिस को अपना शिकार बनाया था.
पैसों की मांग करने पर की मारपीट : इसलाम नगर वार्ड संख्या 27 का रहने वाला मो सरफराज पिता इसमाइल ने तिजारत (व्यापार) के नाम पर प्रलोभन देकर लोगों से अवैध ढंग से राशि वसूली.
उसने ज्यादातर मौलवी व मुदर्रिस को अपना शिकार बनाया. लगभग चार वर्षों से यह अवैध नेटवर्किंग का काम चल रहा था. इसका खुलासा तब हुआ जब लोगों ने बुधवार की शाम सरफराज के घर पहुंच कर पैसा वापसी की मांग की. इस बात पर तू-तू मैं-मैं के साथ मारपीट हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरफराज को हिरासत में ले लिया.
किया जाता था एग्रीमेंट : पीड़ितों ने बताया कि उनसे एग्रीमेंट किया जाता था कि देय राशि का आठ से 10 प्रतिशत राशि प्रतिमाह वापस दिया जायेगा. कुछ माह तक तो राशि उन्हें वापस दिया जाता था. लेकिन प्रलोभन देकर दिये गये राशि से ज्यादा पैसा पुन: ले लेता था. लोग प्रलोभन में आ कर राशि जमा करते गये. पीड़ित मो फिरोज आलम(बेलवा) ने बताया कि दो लाख रुपये हमने लालच में दिया था. संदेह होने पर पैसा वापसी की बात की. इस पर सरफराज ने उन्हें अपने आवास पर बुलाया और उनके साथ मारपीट की. इस बात की भनक
जब अन्य पीड़ितों को मिली तो सभी एकजुट होकर सरफराज के घर गये. पैसा वापस देने की बात पर वह अन्य लोगों के सहयोग से उन लोगों के साथ भी मारपीट करने लगा. नगर थाना पुलिस ने वहां पहुंच कर सरफराज को उठा कर थाना ले आयी.
थाना में दिया आवेदन : शुक्रवार को ठगी के शिकार बने लगभग एक सौ मौलवी-मुर्दरिस नगर थाना पर आये व प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया.
व्यवसाय के नाम…
पीड़ितों में कारी एनेन, मौलवी फैयाज, हाफिज निजाम, तौफिक रैयाम, युनूस, अहमद, अशद आलम, मास्टर नईम, कारी नौशाद, बीवी वानो, रबिना, रेहान अहमद, हफीज अफरोज, मो शब्बीर, वजहुल, कमर, अब्दुल, मोइन आदि शामिल थे. पुलिस आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई कर रही थी.
चलाया जा रहा था
अवैध नेटवर्किंग
पीड़ितों में अधिकांश मौलवी व मुदर्रिस
सरगना मो सरफराज हिरासत में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










