मक्का लदा ट्रैक्टर पलटा

Updated:
विज्ञापन

जलालगढ़ : ओवर ब्रीज के समीप पूर्वी भाग में बने गड्ढे में चक्का फंसने से बुधवार को एक मक्का लदा ट्रैक्टर पलट गया. घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका उपचार एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. इधर घटना में हजारों रुपये मूल्य का मक्का गड्ढे में बने कीचड़ […]

विज्ञापन

जलालगढ़ : ओवर ब्रीज के समीप पूर्वी भाग में बने गड्ढे में चक्का फंसने से बुधवार को एक मक्का लदा ट्रैक्टर पलट गया. घटना में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका उपचार एक निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. इधर घटना में हजारों रुपये मूल्य का मक्का गड्ढे में बने कीचड़ के कारण बर्बाद हो गया.

गत सोमवार को भी यहां इसी प्रकार एक मक्का लदी ट्रैक्टर पलटी थी. स्थानीय दुकानदार अभय झा, इरशाद खां, पवन दुबे, पिंटू कुमार, मार्शल अंसारी, संतोष कुमार सिंह, कुमोद आदि ने बताया कि गड्ढे के कारण यहां अक्सर छोटी-मोटी दुर्घटना होती रहती है. गड्ढे के कारण विशेष रूप से बाइक व ऑटो चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने प्रशासन से एनएच पर बने इस गड्ढे को शीघ्र दुरूस्त करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन