नेपाल से शराब पीकर लौट रहे सात गिरफ्तार
अररिया : उत्पाद विभाग ने मंगलवार को नेपाल सीमा से सटे दर्जनों जगह पर चेक प्वाइंट बना कर माउथ एनालाइजर की मदद से सघन जांच अभियान का संचालन किया. विभाग द्वारा चलाये गये सघन जांच अभियान के दौरान नेपाल से शराब पीकर लौट रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में राजेश मंडल, […]
अररिया : उत्पाद विभाग ने मंगलवार को नेपाल सीमा से सटे दर्जनों जगह पर चेक प्वाइंट बना कर माउथ एनालाइजर की मदद से सघन जांच अभियान का संचालन किया. विभाग द्वारा चलाये गये सघन जांच अभियान के दौरान नेपाल से शराब पीकर लौट रहे सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में राजेश मंडल, कुशो मंडल, फागू सदा, मनोज सदा, प्रमोद कुमार मंडल, दीपचंद मंडल, रामचंद्र मंडल शामिल हैं.
गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस अभियान में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक दिलीप राम, रंजीत कुमार, सअनि विष्णु देव यादव, उत्पाद विभाग के सिपाही इंद्रजीत कुमार, बौअ्अन मांझी सहित सैफ व होमगार्ड के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










