पूर्व पंसस की गला रेत हत्या

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : फारबिसगंज प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत निवासी पूर्व पंसस मनोज पांडेय पिता स्वर्गीय देवनारायण उर्फ देवन पांडेय की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को प्रखंड के टेढ़ी मुसहरी पंचायत स्थित सीता धार नहर के पास से शुक्रवार की सुबह बरामद किया. घटना के संदर्भ में बताया जाता […]

विज्ञापन
फारबिसगंज : फारबिसगंज प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत निवासी पूर्व पंसस मनोज पांडेय पिता स्वर्गीय देवनारायण उर्फ देवन पांडेय की अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. पुलिस ने शव को प्रखंड के टेढ़ी मुसहरी पंचायत स्थित सीता धार नहर के पास से शुक्रवार की सुबह बरामद किया. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह जब टेढ़ी मुसहरी पंचायत के आस पास गांव के लोग शौच के लिए सीताधार नहर के पास गये तो नहर के पास ही गेला रेता हुआ 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव देखा. देखते ही देखते शव को देखनेवालों की भीड़ उमड़ पड़ी़ इधर घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, अनि सदानंद साह, हरेन्द्र कमार सिंह, सदल बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया़
तलाशी के दौरान बैलेट पेपर, पावती व फोन डायरी मिले
शव की तलाशी के दौरान मृतक के जेब से जिला परिषद क्षेत्र 06 के प्रत्याशी अमीना खातून के बैलेट पेपर का नमूना मिला. इसके अलावा राहुल आनंद के नाम का चरित्र प्रमाण पत्र का आरटीपीएसस पावती व एक फोन डायरी भी मिला. इधर टेढ़ी मुसहरी गांव में शव मिलने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव की पहचान ढोलबज्जा के पूर्व पंसस मनोज पांडे के रूप में की गयी.
शव की पहचान होते ही मृतक के परिजनों सहित ग्रामीणों के बीच मातम छा गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने मामले के उद्भेदन और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर फारबिसगंज-अररिया एनएच-57 को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया़ सड़क जाम व ग्रामीणों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की सूचना पर डीएसपी अजित कुमार सिंह सहित अररिया जिला के लगभग सभी थानाध्यक्ष व पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे. डीएसपी श्री सिंह के आश्वासन पर आक्रोशित शांत हुए और जाम हटाया़ बताया जाता है कि मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री हैं.
पूर्व पंसस मनोज पांडे की अपराधियों द्वारा गला रेत कर हत्या की गयी है. प्रथम दृष्टया हत्या का कारण चुनावी रंजिश नजर आ रहा है. हत्या में शामिल अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायगा़
अजित कमार सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन