माइक्रोफाइनेंस कर्मी से 80 हजार की लूट

Updated at : 15 May 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
माइक्रोफाइनेंस कर्मी से 80 हजार की लूट

हथियार से लेस थे अपराधी

विज्ञापन

नरपतगंज. अररिया-नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत फारबिसगंज-मिरदौल सड़क मार्ग पर गोड़राहा पंचायत के सुनसान जगह पर बुधवार को दिन के करीब 05 बजे फारबिसगंज ब्रांच के आर्शीवाद माइक्रोफाइनेंस के दो कर्मियों से बाइक सवार पांच की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने हथियार के बल पर 80190 रुपए व दो मोबाइल व टैब लूट ली. घटना के बाद पीड़ित कर्मी की सूचना पर नरपतगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की वहीं अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है पीड़ित बैंक कर्मी सुमन कुमार सिंह व आनंद कुमार मंडल बताया जाता है. घटना को लेकर पीड़ित बैंक कर्मियों ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है थाना में दिये आवेदन के अनुसार दोनों बैंककर्मी मिरदौल पंचायत के तीन प्वाइंट से 80190 की वसूली कर अपने बाइक से बुधवार शाम फारबिसगंज ब्रांच की ओर लौट रहे थे जैसे ही वही गोड़राहा पंचायत के सुनसान जगह पर पहुंचे पीछा कर रहे हैं दो बाइक पर पांच की संख्या में अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर पहले जबरन रुकवाया उसके बाद मारपीट करते हुए उसके पास से 80190 रुपए समेत दो टेब व मोबाइल छीन कर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी है मामले को लेकर थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है जल्द ही घटना का उद्वेदन कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन