आग लगने से आठ घर जले

Updated:
विज्ञापन

भरगामा़ : पैकपार पंचायत के महादलित टोले में रविवार की रात्रि हुई अगलगी की घटना में सात परिवारों के आठ घर जल गये. अगलगी की इस घटना में करीब एक लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है़ ग्रामीणों की काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका़ बताया गया कि […]

विज्ञापन

भरगामा़ : पैकपार पंचायत के महादलित टोले में रविवार की रात्रि हुई अगलगी की घटना में सात परिवारों के आठ घर जल गये. अगलगी की इस घटना में करीब एक लाख की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है़ ग्रामीणों की काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका़ बताया गया कि आग कुशेश्वर ऋषिदेव के घर से लगी़, जिसने देखते ही देखते गुलेंद्र, संजीत, रंजीत, चंदेश्वरी, पृथ्वी ऋषिदेव के घरों को जला कर राख कर दिया़

अगलगी की इस घटना में अनाज, नगदी, जेवरात समेत एक लाख की क्षति की बात बतायी जा रही है़ ग्रामीणों की काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका़ राजद प्रखंड अध्यक्ष मुनेश्वर कुमार मुन्ना, समाजसेवी सरोज कुमार ने पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करने की मांग प्रशासन से की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन