अब तक नौ मामले दर्ज, सात को जेल
अररिया : मद्य निषेध कानून लागू होने के बाद एक अप्रैल से अब तक नगर थाना पुलिस ने नौ कांड अंकित करते हुए देसी व विदेशी शराब बरामद किया है. इसमें सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि एक आरोपी फरार है. जबकि एक मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है. […]
अररिया : मद्य निषेध कानून लागू होने के बाद एक अप्रैल से अब तक नगर थाना पुलिस ने नौ कांड अंकित करते हुए देसी व विदेशी शराब बरामद किया है. इसमें सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि एक आरोपी फरार है. जबकि एक मामला अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला हपनमय किसकू भी शामिल है.
जानकारी अनुसार शराब बरामदगी में 30 बोतल देसी शराब के साथ रहबर आलम, लोथाई ऋषिदेव, सुभाष ऋषिदेव, विजेंद्र यादव, शंकर सहनी, हपनमय मुर्मू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जबकि दर्ज कांड संख्या 218/16 का अभियुक्त उपेंद्र पासवान अब तक फरार है.
जय प्रकाश नगर में लावारिस चुलाई शराब बरामदगी को ले कांड संख्या 130/16 अज्ञात के विरुद्व दर्ज किया गया है. एसएचओ रमेश कांत चौधरी ने बताया कि इस तरह का अभियान लगातार चलता रहेगा. शराब पीने वालों, अवैध भंडारण व बिक्री करने वालों पर पुलिस की नजर है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










