दर्जनों लूट के मामले को अंजाम दे चुका है शातिर

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : एक लोडेड पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार सैफगंज वार्ड संख्या सात निवासी शातिर अपराधी संतोष कुमार गोस्वामी एवं परवाहा वार्ड संख्या 10 निवासी मनीष कुमार मेहता पिता परमानंद मेहता का पूराना आपराधिक इतिहास रहा है. डीएसपी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस की एक […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : एक लोडेड पिस्टल एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार सैफगंज वार्ड संख्या सात निवासी शातिर अपराधी संतोष कुमार गोस्वामी एवं परवाहा वार्ड संख्या 10 निवासी मनीष कुमार मेहता पिता परमानंद मेहता का पूराना आपराधिक इतिहास रहा है. डीएसपी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि इन दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी सफलता है. चूंकि शातिर संतोष कुमार गोस्वामी ने दर्जनों लूट एवं बाइक छिनतइ की घटना को अंजाम दे चुका है.

जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ये अपराधकर्मी आपराधिक धटना को अंजाम देकर नेपाल में शरण ले लेता था. नेपाल के दिवानगंज में बद्री मेहता नामक अपराध कर्मी इसके सरगना है. डीएसपी श्री सिंह ने बताया कि शातिर अपराधी संतोष कुमार गोस्वामी ने चंदन यादव, रंजीत यादव के साथ मिलकर 8 जुलाई 14 को परवाहा के समीप बंधन बैक कर्मी से 31 हजार 5 सौ 72 रुपये की लूट, 08 नवम्बर 13 को बथनाहा स्थित लक्ष्मी पेट्रोल पंप में लूट,

सितम्बर 15 में भद्रेश्वर पुल के समीप बाईक लूट, समौल में बंधन बैक कर्मी से 87 हजार की लूट, 20 अप्रैल 16 को नागेश्वर साह नामक मक्का व्यवसायी की बाईक के डिक्की से 4 लाख रूपया की चोरी तथा लुटिया पुल पर बाईक लूट की घटना को अंजाम देने के अलावा जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी बाईक लूट एवं छिनतई की धटना में उक्त अपराधी की संलिप्ता रही है.

उन्होने बताया कि अपराधी मनीष कुमार मेहता भी डिक्की से 4 लाख रूपया चोरी तथा लुटिया पुल पर बाईक लूट की धटना को अंजाम देने में शातिर संतोष गोस्वामी के साथ रहा है. नेपाल के कई बडे अपराधियों से गिरफ्तार इन दोनों अपराधियों के तार जुडे होने की बात डीएसपी श्री सिंह ने बताया .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन