निर्विरोध चुन लिये गये 968 पंचायत प्रतिनिधि

Updated:
विज्ञापन

अररिया : जिले में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक घमसान जारी है. दो चरणों की समाप्ति के बाद तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी चल रही है. कमोबेश सभी सीटों पर कांटे की टक्कर के कयास लगाये जा रहे हैं. लाखों के खर्च की चर्चा चल रही है. वहीं दूसरी तरफ एक दिलचस्प बात ये […]

विज्ञापन
अररिया : जिले में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक घमसान जारी है. दो चरणों की समाप्ति के बाद तीसरे चरण के चुनाव की तैयारी चल रही है. कमोबेश सभी सीटों पर कांटे की टक्कर के कयास लगाये जा रहे हैं. लाखों के खर्च की चर्चा चल रही है. वहीं दूसरी तरफ एक दिलचस्प बात ये है कि बिना धैला खर्च किये व चुनाव लड़े जिले के नौ प्रखंड में सैकड़ों प्रत्याशी जीत चुके हैं. निर्विरोध चुनाव जीतने वालों में सबसे अधिक संख्या ग्राम कचहरी पंचों की है. सात प्रखंडों में बिना लड़े चुनाव जीतने वालों की संख्या लगभग 20 प्रतिशत है.
जिले में सात प्रखंड अररिया, फारबिसगंज, भरगामा, कुर्साकांटा, सिकटी, पलासी व नरपतगंज में कुल मिला कर 4933 पद हैं. इनमें कुल मिला कर 968 प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं.
चुनाव जीतने वालों में 892 पंच, 75 वार्ड सदस्य व एक पंचायत समिति सदस्य शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक अररिया प्रखंड में 963 पद हैं. जबकि 134 निर्विरोध चुने गये हैं. फारबिसगंज के 997 पदों में से 176, भरगामा के 612 में से 148, कुर्साकांटा के 396 पदों में से 109 प्रत्याशी चुने जा चुके हैं. इसी प्रकार सिकटी में भी 109 पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है. जबकि कुल पद 421 हैं. पलासी प्रखंड में 629 पद हैं. 113 पर निर्विरोध चुनाव हुआ है. वहीं नरपतगंज में कुल 915 पद हैं. जबकि 179 पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है.
छह प्रखंडों में 64 पद रह गये रिक्त : जिले में चल रहे पंचायत चुनाव के परिदृश्य से एक सवाल ये भी पैदा हो रहा है कि क्या पंचायती राज के कुछ पदों से लोगों की रुचि खत्म होती जा रही है.
उपलब्ध आंकड़े तो कुछ ऐसा ही संकेत दे रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार जिले के छह प्रखंडों में कुल मिला कर 64 पद रिक्त रह गये हैं. इन में अधिकांश पद ग्राम कचहरी पंच के ही हैं. मिली जानकारी के मुताबिक रिक्त पदों में अररिया प्रखंड के दो, फारबिसगंज के 12, भरगामा के 24 पद शामिल हैं, जबकि सिकटी में आठ, पलासी में एक व नरपतगंज में कुल 17 पद रिक्त रहेंगे. कुर्साकांटा एक ऐसा प्रखंड है, जहां कोई भी पद रिक्त नहीं रहेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन