40 घर जले, 30 लाख का नुकसान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
हादसा . जिले में अलग-अलग जगहों पर हुईं अगलगी की घटनाएं जिले में अलग-अलग जगहों पर आग लगने से 40 घर जल गये. घटना में 30 लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घटना का आकलन किया जा रहा है. जल्द पीड़ितों को सहायता प्रदान की जायेगी. अररिया : […]
विज्ञापन
हादसा . जिले में अलग-अलग जगहों पर हुईं अगलगी की घटनाएं
जिले में अलग-अलग जगहों पर आग लगने से 40 घर जल गये. घटना में 30 लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा घटना का आकलन किया जा रहा है. जल्द पीड़ितों को सहायता प्रदान की जायेगी.
अररिया : शहर के वार्ड संख्या 27 के ईदगाह टोला में सोमवार को आग लग जाने से दो घर जल गये. घर में रखे सभी सामान जल गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका. घटनास्थल पर मिली जानकारी अनुसार अग्निपीड़ित मो अजमल व मसोमात महमूदिया डॉ रजी अहमद के घर भाड़ा में रहते हैं.
शाम में जलाये गये ढिबरी के उलटने से आग लगने की घटना घटी. सूचना पर नगर थाना के एएसआइ वीर नारायण सिंह स दल बल घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली. पूर्व जिला पार्षद तैयब आलम ने कहा कि स्थानीय लोगों की सक्रियता से आग पर काबू पाया गया. वरना बड़ा हादसा हो सकता था.
डुमरिया में एक दर्जन से अधिक घर जले
रानीगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के बिस्टोरिया पंचायत अंतर्गत डुमरिया वार्ड संख्या छह में सोमवार को अहले सुबह अगलगी से एक दर्जन से अधिक घर जल गये. इस घटना में पीड़ित परिवारों को 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पीड़ितों के अनुसार कुल 17 परिवारों का घर जला है. जबकि सीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने 10 लोगों का घर जलने की बात कही है. क्षेत्रीय विधायक अचमित ऋषिदेव सोमवार को मौके पर पहुंचे. विधायक श्री ऋषिदेव ने क्षति के आकलन के बाद कहा कि तत्काल पीड़ितों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए तीन चापाकल लगवाने की पहल की गयी है. सरकारी तौर पर संबंधित योजना का अधिक से अधिक लाभ पीड़ित परिवार को देने का उन्होंने आश्वासन दिया. जानकारी अनुसार रात के लगभग तीन बजे अचानक मो तौहीद के घर से आग की चिनगारी निकली.
देखते ही देखते मंजूर आलम, मो अफरोज आलम, मो फिरोज आलम, जुबेर आलम, मुसर्रत जहां, वसीकुर्रहमान, मो मुदस्सिर, मो पैगाम, मो वहीद, मो इमरोज, मो सद्दाम, मो सईद, मो मोहित, मो नौशाद, मो महताब व सज्जाद आलम का आशियाना जल गया. घटना के समय सभी अपने-अपने घरों में सोये थे. अचानक अफरा-तफरी के बीच पीड़ितों का सब कुछ जल गया. ग्रामीण व दमकल कर्मी के सहयोग से आग बुझायी गयी. मौके पर राजस्व कर्मचारी कमरुल होदा के साथ पहुंचे सीओ श्री सिंह ने कहा कि जांच के दौरान पीड़ितों की संख्या दस पायी गयी है. पीड़ितों के बीच जल्द ही राहत वितरण किये जाने की बात उन्होंने कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










