रेड लाइट एरिया में लगी आग
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
घर दुकान सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख फारबिसगंज : फारबिसगंज उत्तर रामपुर वार्ड संख्या तीन रेड लाइट एरिया में सोमवार को दोपहर अचानक आग लगने से एक मकान व एक दुकान जल कर राख हो गया. मकान पीड़ित मो अलाउद्दीन पिता बयानी खलिफा का था, जबकि दुकान उनकी पत्नी दुखनी खातून के नाम […]
विज्ञापन
घर दुकान सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख
फारबिसगंज : फारबिसगंज उत्तर रामपुर वार्ड संख्या तीन रेड लाइट एरिया में सोमवार को दोपहर अचानक आग लगने से एक मकान व एक दुकान जल कर राख हो गया. मकान पीड़ित मो अलाउद्दीन पिता बयानी खलिफा का था, जबकि दुकान उनकी पत्नी दुखनी खातून के नाम से थी. वह भी जल कर खाक हो गया. पीड़ितों ने बताया कि जेनरल स्टोर का समान, घर में रखे खाद्यान्न, वस्त्र, कुरसी, टेबुल, पलंग सहित अन्य सामान जल गये. इससे लगभग एक लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग की लपटें देख कर आसपास के लोगों के सहयोग से बाकी घरों को बचाया जा सका व आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










