ePaper

750 बोतल नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated at : 19 Dec 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
750 बोतल नेपाली शराब बरामद,  तस्कर फरार

सिकटी पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर 750 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया. वहीं तस्कर मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

सिकटी. सिकटी पुलिस द्वारा रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर 750 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया. वहीं तस्कर मौके से फरार हो गया. सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि पुअनि बिनोद कुमार के नेतृत्व में रात्रि गश्ती में सूचना मिली की नेपाल से दो बाइक से बड़ी मात्रा में शराब लेकर दहगाम होकर आ रहा है. सूचना के सत्यापन के लिए उक्त स्थान पहुंचने पर पुलिस वाहन को देखते ही तस्कर बाइक छोड़कर फरार हो गया. बाइक की तलाशी लेने पर 750 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. जिसे जब्त कर थाना लाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है. जल्द ही दोनों फरार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन