60 बोतल नेपाली शराब बरामद, धंधेबाज फरार

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

एसएसबी 52वीं बटालियन सीमा चौकी लेटी के जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा मुरारीपुर बॉर्डर के समीप सोमवार देर रात गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से 60 बोतल नेपाली शराब बरामद किया

विज्ञापन

सिकटी. एसएसबी 52वीं बटालियन सीमा चौकी लेटी के जवानों ने इंडो-नेपाल सीमा मुरारीपुर बॉर्डर के समीप सोमवार देर रात गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक से 60 बोतल नेपाली शराब बरामद किया, जबकि शराब तस्कर बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गया. एसएसबी सीमा चौकी लेटी के उपनिरीक्षक बिशन दास एसएसबी जवानों के साथ मुरारीपुर सीमा पिलर संख्या 162 के पास गुप्त सूचना पर बाइक चेकिंग कर रहे थे. उसी समय एक तस्कर बाइक पर बोरा लेकर नेपाल की तरफ से आया. जवानों को देखते ही तस्कर बाइक व शराब को छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गया. बाइक संख्या बीआर 37-9887 की तलाशी ली गयी. इस दौरान 60 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ. एसएसबी के उपनिरीक्षक बिशन दास के आवेदन पर अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन