209 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस को चकमा देकर चालक फरार
ताराबाड़ी. बैरगाछी पुलिस ने रविवार देर शाम को गुप्त सूचना के आधार पर 209 लीटर शराब बरामद किया है. जबकि तस्कर भागने में सफल रहा. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की बंगाल से एक शराब की खेप लायी जा रही है. सूचना मिलते ही अररिया सिलीगुड़ी मुख्य में पर बैरागाछी ओवरब्रिज के समीप वाहन जांचकी जा रही थी. इस क्रम में बंगाल की ओर से आ रहे एक उजले रंग की कार संख्या बीआर 11 वाई 1682 को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर भागने लगा. पुलिस पीछा किया लेकिन कारोबारी गाड़ी छोड़ कर भाग निकला. वाहन की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांड के कुल 209 लीटर शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया की आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार कारोबारी को भी गिरफ्तार किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










