17 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Apr 2024 7:04 PM
तस्कर फरार
सिकटी. बरदाहा पुलिस ने बुधवार की रात्रि गश्ती के क्रम में सतबेर गांव के समीप सड़क किनारे 17 किलो 500 ग्राम गांजा के साथ एक बाइक जब्त किया, लेकिन मौके से तस्कर फरार हो गया. सीओ सिकटी मनीष कुमार चौधरी की उपस्थिति में जब्ती सूची बनाकर अज्ञात के विरुद्ध केश दर्ज किया गया. बरदाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्या ने बताया कि छापामारी के लिए रात्रि गश्ती पर पुलिस टीम सतबेर गांव होकर जा रही थी. इसी क्रम में गांव की सड़क पर कुर्साकांटा की ओर से एक बाइक पर एक बोरा बंधा हुआ था. पुलिस वाहन देखकर बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया. इस क्रम में फिसलकर गिर पड़ा और बाइक छोड़कर तस्कर फरार हो गया. जब बाइक पर लदे बोरे की तलाशी ली गयी जिसमें 17 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ. सूत्रों की मानें तो गांजा की तस्करी कर कुर्साकांटा से ही ले जाया जा रहा था, बरामद बाइक रेखा देवी के नाम से पंजीकृत है, जबकि बाइक पर गांजा की तस्करी करने वाला उसी के परिवार का सदस्य बताया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










