ट्रैक्टर ने सात वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौत

Updated at : 22 Feb 2020 9:55 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर ने सात वर्षीय बच्चे को रौंदा, मौत

कुर्साकांटा: ग्राम पंचायत रहटमीना वार्ड संख्या 06 भिट्टा टोला सझिया में सड़क पर खेल रहा सात वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे रौंद दिया. जिससे मंडल के 07 वर्षीय पुत्र देवराजकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने […]

विज्ञापन
कुर्साकांटा: ग्राम पंचायत रहटमीना वार्ड संख्या 06 भिट्टा टोला सझिया में सड़क पर खेल रहा सात वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे रौंद दिया. जिससे मंडल के 07 वर्षीय पुत्र देवराजकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को रोककर हंगामा किया.
वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी देते हुए मृतक के दादा हरिलाल मंडल ने बताया कि मृतक देवराज बच्चों के साथ सड़क के किनारे घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर खेल रहा था, इसी दौरान सझिया वार्ड संख्या 06 निवासी रामकृष्ण मंडल का पुत्र सूरज मंडल मिट्टी लेकर जा रहा था, इसी दौरान बच्चे ट्रैक्टर के नीचे आ गया. बच्चे के पिता सूरज मंडल बार-बार बेहोश हो जा रहे थे तो मां की भी हालत खराब हो गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन