नेत्रदान पखवाड़ा पर छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
Updated at : 04 Sep 2019 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

अररिया : नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने नेत्रदान जागरूकता के तहत प्रभात फेरी निकाला. प्रभात फेरी का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ फरहत आरा ने की. प्रभात फेरी में छात्राओं ने नेत्रदान है जीवन का महादान, बनाये अपनी अलग पहचान, […]
विज्ञापन
अररिया : नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने नेत्रदान जागरूकता के तहत प्रभात फेरी निकाला. प्रभात फेरी का नेतृत्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ फरहत आरा ने की. प्रभात फेरी में छात्राओं ने नेत्रदान है जीवन का महादान, बनाये अपनी अलग पहचान, मरता है शरीर, अमर है
आत्मा, नेत्रदान से मिलता है स्वयं परमात्मा, आंखे से कीमती कोई रत्न नहीं, इससे बड़ा कोई दान नहीं, नेत्रदान देता है जीवन में मुस्कान, आंखे कभी नहीं मरती इन्हें दान करें, नेत्रदान मरके भी जिंदा रहने का अनमोल वरदान है, नेत्रदान कीजिए, मानवता के हित में काम कीजिए, जीवन का अमूल्य वरदान, नेत्रहीन को नेत्रदान, नेत्रदान सर्वश्रेष्ठ दान आदि नारा लगाते विद्यालय से काली मंदिर चौक, सुभाष चौक, चांदनी चौक, समाहरणालय से एडीबी चौक होते हुए पुन: विद्यालय पहुंच कर प्रभात फेरी का अंत हुआ.
प्राचार्य डॉ फरहत आरा ने मौके पर संबोधन करते हुए कहा कि 25 अगस्त से आठ सितंबर तक राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है. इसका उद्देश्य नेत्रदान के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित करना है. डॉ सुनील कुमार ने बताया कि कॉर्निया में चोट या किसी बीमारी के कारण कॉर्निया को क्षति होने पर दृष्टिहीनता को ठीक किया जा सकता है.
प्रत्यारोपण में आंख में से क्षतिग्रस्त या खराब कॉर्निया को निकाल दिया जाता है और उसके स्थान पर एक स्वस्थ कॉर्निया प्रत्यारोपित कर दिया जाता है. प्रभात फेरी में विद्यालय के शिक्षक डॉ युगेश झा, प्रकाश कुमार झा, जयकुमार मेहता, अतुल कुमार, कृष्णानंद झा, मोजीबुर्रहमान, मो हारीस, विनीता कुमारी मंडल, सोनू कुमार, साइस्ता, अंजूमन, मो आरीफ आलम, मो दाउद आलम, एन तरन्नुम, निसार अहमद, नीरज भारद्धाज शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




