सजायाफ्ता राजेंद्र ने दी थी महेश की हत्या की सुपारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भरगामा : भरगामा थाना क्षेत्र के जहद गांव निवासी महेश यादव उर्फ खैरू के हत्या मामले का भरगामा पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन कर लिया है. उसके हत्या की साजिश मंडल कारा अररिया में ही रची गयी थी. हत्याकांड का खुलासा मधेपुरा जिले के श्री नगर थाना के निवासी शंभू साह ने गिरफ्तारी के बाद […]
विज्ञापन
भरगामा : भरगामा थाना क्षेत्र के जहद गांव निवासी महेश यादव उर्फ खैरू के हत्या मामले का भरगामा पुलिस ने सफलता पूर्वक उद्भेदन कर लिया है. उसके हत्या की साजिश मंडल कारा अररिया में ही रची गयी थी.
हत्याकांड का खुलासा मधेपुरा जिले के श्री नगर थाना के निवासी शंभू साह ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में किया. जानकारी अनुसार दो माह पूर्व महेश यादव की हत्या कर शव को गांव के नजदीक नदी किनारे फेंक दिया गया था. जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर मृतक के पत्नी के बयान पर कांड संख्या 140/19 दर्ज किया गया था.
गिरफ्तार शंभू साह ने पुलिस के समक्ष हत्या कांड का खुलासा करते कहा कि अररिया मंडल कारा में बंद सजाप्ता राजेंद्र यादव ने एक लाख रुपये में महेश के हत्या की सुपारी दी थी. महेश यादव के भाई की हत्याकांड में राजेंद्र यादव को न्यायालय से आजीवन कारावास कि सजा मिली हुई थी. शिवनाथ मंडल हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद शंभू साह अररिया मंडल कारा में बंद था.
जिसके दौरान शंभू साह की नजदीकी राजेंद्र यादव से हुआ. नजदीकी बढ़ने के बाद राजेंद्र यादव ने महेश यादव के हत्या के लिए शंभू साह को एक लाख रुपये की सुपारी दी. महेश यादव भी इसी दौरान बेल टूटने के बाद मंडल कारा अररिया में बंद था. जेल में शंभू साह महेश यादव से मुलाकात कर नजदीकी बढ़ाया.
सुपारी लेने के बाद शंभू साह ने पहले महेश से नजदीकी बढ़ाया व दोनों जेल से बाहर निकलने के बाद बातचीत आरंभ किया. बातचीत के दौरान दोनों में काफी नजदीकी बढ़ी और इसी दौरान मांस व शराब पीने के बहाने महेश यादव को बुलाया. बुलाकर पीछे से वार कर महेश यादव की हत्या कर शव को घर के पास फेक दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










