बसमतिया के प्रधान शिक्षक निलंबित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

अररिया : नरपतगंज प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बसमतिया बीएमसी के प्रधान शिक्षक मो शोएब अंसारी को डीइओ के स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देना महंगा पड़ा. डीपीओ स्थापना ने डीइओ के आदेश की अवहेलना के आरोप में प्रधान शिक्षक को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय बीइओ कार्यालय फारबिसगंज कर दिया है. डीपीओ स्थापना की ओर […]
विज्ञापन
अररिया : नरपतगंज प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय बसमतिया बीएमसी के प्रधान शिक्षक मो शोएब अंसारी को डीइओ के स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देना महंगा पड़ा. डीपीओ स्थापना ने डीइओ के आदेश की अवहेलना के आरोप में प्रधान शिक्षक को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय बीइओ कार्यालय फारबिसगंज कर दिया है.
डीपीओ स्थापना की ओर से निर्गत कार्यालय आदेश में कहा गया है कि शिक्षिका सालेहा खातून सहायक शिक्षिका उर्दू प्राथमिक विद्यालय बसमतिया बीएमसी नरपतगंज के दिये गये परिवाद पत्र के तथ्यों के आलोक में 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गयी थी व ससमय स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने की स्थिति में विलंबन की कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था.
स्पष्टीकरण समर्पित नहीं करने के कारण परिवाद पत्र में अंकित आरोप के आलोक में बिहार सरकारी सेवक नियमावली के अधीन तत्काल प्रभाव से प्रधान शिक्षक शोएब अंसारी को निलंबित किया गया है. निलंबन की स्थिति में उनका मुख्यालय बीइओ फारबिसगंज कार्यालय निर्धारित किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










