राजद सांसद के पेट्रोल पंप कर्मियों से पांच लाख की लूट

अररिया : बिहार के अररिया जिले के कुसियार गांव के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने राजद के स्थानीय सांसद सरफराज आलम के एक पेट्रोल पंप के कर्मियों से पांच लाख रुपये लूट लिए. अररिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के डी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर कुसियार गांव के […]
अररिया : बिहार के अररिया जिले के कुसियार गांव के समीप सोमवार को मोटरसाइकिल सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने राजद के स्थानीय सांसद सरफराज आलम के एक पेट्रोल पंप के कर्मियों से पांच लाख रुपये लूट लिए. अररिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के डी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर कुसियार गांव के समीप हुए इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी पास के जंगल में फरार हो गए.
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे से मिले फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं. उन्होंने बताया कि सरफराज आलम के पेट्रोल पंप के कर्मी रंजित कुमार अपने एक अन्य सहयोगी के साथ पेट्रोल पंप की उक्त राशि लेकर एक स्थानीय बैंक में जमा करने जा रहे थे तभी अपराधियों ने उनसे हथियार का भय दिखाकर लूट की इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




