फारबिसगंज : दिल्ली से फारबिसगंज आ रहे मां, पुत्र व पुत्री लापता

फारबिसगंज : आठ जुलाई को सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली से फारबिसगंज आ रही एक महिला व उसके दो बच्चे लापता हो गये हैं. फारबिसगंज के बंगाली टोला वार्ड संख्या 24 निवासी बबलू चक्रवर्ती की पत्नी जयंती चक्रवर्ती अपने दो बच्चों 10 वर्षीय पुत्र सौरभ चक्रवर्ती व छह वर्षीया पुत्री तृप्ति चक्रवर्ती के साथ दिल्ली से […]
फारबिसगंज : आठ जुलाई को सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली से फारबिसगंज आ रही एक महिला व उसके दो बच्चे लापता हो गये हैं. फारबिसगंज के बंगाली टोला वार्ड संख्या 24 निवासी बबलू चक्रवर्ती की पत्नी जयंती चक्रवर्ती अपने दो बच्चों 10 वर्षीय पुत्र सौरभ चक्रवर्ती व छह वर्षीया पुत्री तृप्ति चक्रवर्ती के साथ दिल्ली से सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन से फारबिसगंज के लिए चली थी.
नौ जुलाई को उक्त ट्रेन के फारबिसगंज पर पहुंचने पर नहीं उतरी. ट्रेन के फारबिसगंज से जोगबनी जाने के बाद पति व परिजन काफी परेशान हो गये. वह पत्नी व दोनों बच्चों की खोज में निकल गये. गुरुवार तक उनका पता नहीं चल पाया है. महिला सीमांचल एक्सप्रेस के कोच संख्या एस- 07 की सीट संख्या 51 व 54 पर सफर कर रही थी. बताया जाता है कि मामले की जानकारी कानपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों के थानाें को दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










