जिला में बारिश के बाद बढ़ा बाढ़ का खतरा

अररिया : जिला में तीन रोज से रूक-रूक कर हो रहे भारी बारिश को लेकर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है. पिछले वर्ष आई बाढ़ का डर लोगों को फिर से एक बार सताने लगी है. लोग अपने-अपने घरों में खाने-पीने की चीजे भी स्टोक करने लगे है. त्रिशुलिया घाट के से सटे […]
अररिया : जिला में तीन रोज से रूक-रूक कर हो रहे भारी बारिश को लेकर जिले में बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा है. पिछले वर्ष आई बाढ़ का डर लोगों को फिर से एक बार सताने लगी है. लोग अपने-अपने घरों में खाने-पीने की चीजे भी स्टोक करने लगे है. त्रिशुलिया घाट के से सटे रह रहे लोग भगत टोला, माता स्थान, बसंपुर, खरैया बस्ती, बाबा जी कुटिया आदि जगहों के लोगों को बारिश के बाढ़े जलस्तर से लोग परेशान होने लगे है. त्रिशुलिया घाट के आप-पास रह रहे दर्जनों लोगों ने बताया कि पिछले साल आये बाढ़ ने हमलोगों को भारी नुकसान पहुंचाया था. हमलोग अपने घर में रखे कोई समान नहीं बचा पाये थे.
इस लिए इस वर्ष कही पिछले साल बाढ़ नहीं आ जाये इसके लिए सभी गांव वालों पूर्व से अलर्ट है. साथ ही खाने पीने की चीजे भी धीरे-धीरे स्टोक कर रहे है. छोटे-छोटे बच्चों को पानी के आस-पास नहीं जाने के लिए दे रहे है. जिला में रविवार से रूक रूक कर भारी बारिश होने से जल जमाव के साथ नदियों में पानी बढ़ने लगा है. बताया जाता है कि नेपाल में भी भारी बारिश हो रहा है और नेपाल से पानी का बहाव अररिया जिले के तरफ हो रहा है और अररिया में भी बारिश होने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.पिछले साल भी अररिया जिले के साथ अररिया शहर में भी बाढ़ का पानी में काफी कहर बरपाया था. इससे सैकड़ों लोगों की मौत भी हो गयी थी. जबकि जिलें में अरबों रूपये के समान की भी छती नापी गयी थी.
साथ लोगों को इस तहर की बाढ़ की चपेट में आने से लोगों को कई वर्ष पिछे भी कर दिया था. इतना जरूर है जिले में लोगों को पिछले साल की बाढ़ सामना नहीं करना पड़े इसके लिए पूर्व से सर्तक दिख रहे है. हालांकि इसके लिए जिला प्रशासन भी बाढ़ ने निपटने के लिए तैयारी युद्ध स्तर पर कर हरे है. हालांकि जिले के कई गांव तटबंध टूटने से दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी फैल गया है. गांव में फसल को अच्छा खासा नुकसान होने की बात बताई जा रही है. लोग ऊंचे स्थान का सहारा भी लोने लगे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










