सदर अस्पताल बनेगा मॉडल अस्पताल
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
अररिया : रविवार की देर शाम डीएम हिमांशु शर्मा ने सदर अस्पताल का औचक ने निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान सदर अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने सदर अस्पताल परिसर में बन रहे नये बच्चा वार्ड व प्रसव वार्ड का जायजा लिया. डीएम इस दौरान यक्ष्मा केंद्र, प्रसव वार्ड, […]
विज्ञापन
अररिया : रविवार की देर शाम डीएम हिमांशु शर्मा ने सदर अस्पताल का औचक ने निरीक्षण किया. उन्होंने इस दौरान सदर अस्पताल के सभी वार्डों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीएम ने सदर अस्पताल परिसर में बन रहे नये बच्चा वार्ड व प्रसव वार्ड का जायजा लिया. डीएम इस दौरान यक्ष्मा केंद्र, प्रसव वार्ड, आपातकालीन वार्ड, टीकाकरण वार्ड व रैन बसेरा भी गये.
डीएम ने बताया कि सदर अस्पताल को अत्याधुनिक बनाया जायेगा. इसके लिए राज्य से दो करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं. इसके तहत सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाया जायेगा. सदर अस्पताल के बेकार पड़े पुराने भवनों को भी नया रूप दिया जायेगा. डीएम ने सदर अस्पताल ओपीडी व आपातकाल में आने वाले मरीजों की जानकारी ली. इसके साथ ही उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा टीकाकरण वार्ड में पहुंच कर उन्होंने रोजाना होने वाले टीकाकरण की जानकारी ली.
बंदी व सुरक्षा कर्मी रहेंगे एक वार्ड में सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
अररिया. सदर अस्पताल में इलाजरत दो बंदी के भागने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय होता दिख रहा है. अब सदर अस्पताल में बंदी को रखने के लिए खास एहतियात बरता जायेगा. उक्त बातें रविवार को डीएम ने निरीक्षण के बाद कही. उन्होंने कहा कि बंदी वार्ड की निगरानी अब सीसीटीवी कैमरे से की जायेगी. निरीक्षण के बाद डीएम ने बताया कि जिस तरह से बंदी भागा है इसमें सुरक्षा कर्मी की पूरी लापरवाही नजर आ रही है. इसको देखते हुए सदर अस्पताल के बंदी वार्ड को दो भाग में विभक्त किया जायेगा. इसमें एक भाग में बंदी रहेगा और उसी कमरे के दूसरे भाग में सुरक्षा कर्मी भी रहेंगे. इसके साथ ही बंदी वार्ड के बाहर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जायेगा. इससे सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जा सकेगी. बताया कि अखबार के माध्यम से यह भी जानकारी मिली कि जिस रात सदर अस्पताल में इलाजरत दो बंदी भागे थे, उस रात बंदी के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मी दूसरे वार्ड में सो रहे थे. अगर बंदी व सुरक्षा कर्मी एक वार्ड में सोते तो बंदी नहीं भागता. और आज पुलिस व प्रशासन के लिए परेशानी का कारण नहीं बनाता. डीएम ने यह भी बताया कि बंदी वार्ड के सभी खिड़की को बंद कर दिया जायेगा, इसके अलावा दोनों साइड से ग्रिल भी लगाया जायेगा. उन्होंने बताया कि अनावश्यक रूप से लोगों के प्रवेश पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध लगा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










