नाबालिग का अपहरण शादी कराने की दी धमकी

Updated:
विज्ञापन

अररिया : नाबालिग का अपहरण कर उससे शादी कराने को ले पीड़िता के माता-पिता को धमकी दी गयी है. मामला नगर थाना के बेलवा गांव की है. इस मामले को ले पीड़िता के पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता के पिता बेलवा फटकन टोला निवासी मो नौशाद ने अपने आवेदन में […]

विज्ञापन
अररिया : नाबालिग का अपहरण कर उससे शादी कराने को ले पीड़िता के माता-पिता को धमकी दी गयी है. मामला नगर थाना के बेलवा गांव की है. इस मामले को ले पीड़िता के पिता ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पीड़िता के पिता बेलवा फटकन टोला निवासी मो नौशाद ने अपने आवेदन में कहा है कि 27 अप्रैल 18 की रात्रि उसकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गयी थी, लेकिन बहुत देर के बाद भी घर पर नहीं लौटी तो परिजन उसकी काफी खोजबीन की. बाद में पता चला कि गांव के ही मो रउफ सहित आधा दर्जन लोगों ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है. खोजबीन के क्रम में शुक्रवार की सुबह मो रउफ ने धमकी दी कि बहू के भाई मो मोहतशीम से उसकी बेटी की शादी करा दें. नहीं तो बेटी वापस नहीं मिलेगी. इस मामले को लेकर पिता ने नगर थाना में आवेदन देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन