कांट्रैक्टर के घर हुई लूट मामले में एक और अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : गत 26 अक्तूबर को छठ पर्व की रात प्रखंड कार्यालय के समीप मटियारी वार्ड संख्या 05 में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के लोड टेस्ट कांट्रैक्टर सनोज झा पिता मधुकांत झा के घर हुई लूट मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी रामपुर उत्तर पंचायत के भजनपुर वार्ड संख्या एक निवासी मो नौशाद […]

विज्ञापन
फारबिसगंज : गत 26 अक्तूबर को छठ पर्व की रात प्रखंड कार्यालय के समीप मटियारी वार्ड संख्या 05 में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के लोड टेस्ट कांट्रैक्टर सनोज झा पिता मधुकांत झा के घर हुई लूट मामले में पुलिस ने एक अन्य आरोपी रामपुर उत्तर पंचायत के भजनपुर वार्ड संख्या एक निवासी मो नौशाद अंसारी पिता बिकु अंसारी को गिरफ्तार कर कांड संख्या 820/17 में न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया है. उक्त युवक को थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, अनि पीबी मिश्रा, रामदेव यादव सहित टाईगर मोबाइल जवानों ने भजनपुर गांव के समीप से गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष श्री साहा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सहित तीन अपराधियों ने मिल कर उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया था.
सनद रहे कि पूर्व में पुलिस ने उक्त लूट की घटना का उद्भेदन करते हुए कांड में शामिल एक अपराधी मो आजाद अंसारी पिता सिराज अंसारी पोखर बस्ती को शहर के पोखर बस्ती चौक के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. जिसके पास से पुलिस ने लूटी गयी राशि में से दस हजार रुपये नगद एवं दो जोड़ा चांदी का पायल भी बरामद किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन