हर्ट अटैक से एएसआइ की हो गयी मौत सिमराहा थाना में थे पदस्थापित
अररिया : गुरुवार की सुबह सिमराहा थाना में पदस्थापित एएसआइ छट्ठू राम थाना में डायरी लिखने के दौरान बेहोश हो गये. पुलिस जवानों व सहकर्मियों ने उसे बेहोश देखकर उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में सिमराहा थाना के एएसआइ अरविंद कुमार, […]
अररिया : गुरुवार की सुबह सिमराहा थाना में पदस्थापित एएसआइ छट्ठू राम थाना में डायरी लिखने के दौरान बेहोश हो गये. पुलिस जवानों व सहकर्मियों ने उसे बेहोश देखकर उन्हें उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. सदर अस्पताल में सिमराहा थाना के एएसआइ अरविंद कुमार, एसआइ गिरजा पंडित, पुलिस जवान मकसूद आलम, राकेश कुमार, चितरंजन से मिली जानकारी के अनुसार एएसआइ छट्ठू राम अपने आदत के अनुसार बिछावन पर बैठे कर केस डायरी लिख रहे थे. इसी क्रम में वह अपने बिछावन पर ही लुढ़क पड़े व हाथ-पैर चलाने लगे. जब सहकर्मियों की नजर पड़ी.
तो बिना समय गंवाये पुलिस जीप से उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनकर पुलिस महकमा मर्माहत हो उठा. नगर थानाध्यक्ष रमेश कांत चौधरी, एससी-एसटी थानाध्यक्ष सीके टुडू, पुअनि पारितोष कुमार दास, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष सह फारबिसगंज थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साह, महिला थानाध्यक्ष पीके प्रवीण, मेजर राजेश्वर प्रसाद सदर अस्पताल पहुंच कर घटना को जान कर मर्माहत हो उठे. मृत एएसआइ छट्ठू राम पिता सोमनाथ राम गांव झेगड़ी डिहरा, पो खैरा, थाना भभुआ (सोहन) जिला रोहतास के रहने वाले थे. पुलिस एसोसिशन के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने बताया कि मृत एएसआइ के घर पर परिजनों को सूचना भेज दी गयी है. शव को सुरक्षित रखा गया है. देर शाम तक परिजनों के आने की संभावना है. परिजनों के आने के बाद ही मृत एएसआइ की अंतिम विदाई दी जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










