मोबाइल चोरी कर भाग रहा युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : शहर के अस्पताल रोड के नप कार्यालय के समीप स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ओवर ब्रिज के समीप चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक ने […]

विज्ञापन
फारबिसगंज : शहर के अस्पताल रोड के नप कार्यालय के समीप स्थित एक मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से ओवर ब्रिज के समीप चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक ने पूछे जाने पर अपना नाम अर्जुन मुखिया पिता शंकर मुखिया स्वागत चौक वार्ड 08 विराटनगर नेपाल निवासी बताया.

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात नप कार्यालय के समीप स्थित मोबाइल दुकान का ताला तोड़ कर उक्त युवक दुकान से कीमती मोबाइल एवं चार्जर सहित अन्य सामान अपने बैग में भर कर भाग रहा था. इसी दौरान रात्रि गश्ती कर रहे सअनि प्रेम कुमार मालाकार सहित पुलिस जवानों ने स्थानीय रामपुर ओवर ब्रिज के समीप स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

बताया जाता है कि भाग रहे युवक को गश्ती दल ने शंका के आधार पर लोगों के सहयोग से पकड़ा. जिसके बाद बैग की तलाशी ली गयी तो उसके बैग से मोबाइल एवं मोबाइल की बैटरी, चार्जर एवं दुकान का ताला एवं शटर तोड़ने का औजार मिला. दुकानदार मनोज कुमार राय द्वारा दिये गये आवेदन पर पुलिस ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी संख्या 870/17 दर्ज़ करते हुए चोरी के आरोप में गिरफ्तार उक्त नेपाली युवक को पुलिस ने रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन