बाइक चोरी मामले का शातिर अपराधी सहित पांच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फारबिसगंज : पुलिस ने बाइक चोरी मामले का शातिर रंगदहा मझुआ वार्ड संख्या 12 निवासी सिकंदर मंडल पिता पानो मंडल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही पांच बाइक भी बरामद की गयी है. शातिर सिकंदर मंडल के अलावा गिरफ्तार लोगों में रंगदहा मझुआ निवासी तपेश कुमार मंडल पिता हरी मंडल, निरंजन मंडल […]

विज्ञापन

फारबिसगंज : पुलिस ने बाइक चोरी मामले का शातिर रंगदहा मझुआ वार्ड संख्या 12 निवासी सिकंदर मंडल पिता पानो मंडल सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया. इसके साथ ही पांच बाइक भी बरामद की गयी है. शातिर सिकंदर मंडल के अलावा गिरफ्तार लोगों में रंगदहा मझुआ निवासी तपेश कुमार मंडल पिता हरी मंडल, निरंजन मंडल पिता शिवप्रसाद मंडल, बेचन दास पिता महंगु मंडल एवं भागकोहेलिया वार्ड संख्या तीन निवासी युवक राहुल कुमार पिता अशोक मंडल शामिल है. पुलिस ने जिस पांच बाइक को बरामद किया है, उसमें अपाची

बाइक चोरी मामले…
बाइक (बीआर 38 एम 3344),हीरो स्पलेंडर (बीआर 38 जे 1566), (बीआर 39 एन 0842), (बीआर 38 ई 6286) एवं एक लाल रंग का नयी अपाची शामिल है. गिरफ्तार लोगों में शातिर सिकंदर मंडल के अलावा चोरी के बाइक को खरीदने वाला भी शामिल है. बुधवार को बाइक चोरी मामले में गिरफ्तार शातिर सिकंदर मंडल सहित गिरफ्तार पांचों लोगों से थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा ने गहन पूछताछ के बाद पत्रकारों को बताया कि बाइक चोरी के मामले में शातिर सिकंदर मंडल को थाना क्षेत्र के कामता बलियाडीह गांव के समीप से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से एक नयी लाल रंग की अपाची बाइक बिना नंबर के बरामद किया गया.
बताया कि जब शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया, तो उसके निशानदेही पर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल पांच बाइक को जब्त करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया. इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेजा जा रहा है. थानाध्यक्ष श्री साहा ने बताया कि गिरफ्तार सिकंदर मंडल बाइक चोरी मामले का शातिर अपराधी है.
जो इससे पूर्व भी बाइक चोरी के मामले में कई बार जेल जा चुका है. इस छापेमारी अभियान में मुख्य रूप से थानाध्यक्ष मुकेश कुमार साहा, अनि एलबी प्रजापति, रामदेव यादव, प्रदीप चांद, सअनि पीबी मिश्रा, सुरेश चौधरी, हवलदार जलंधर मंडल, नवीन कुमार सिंह के अलावा टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन